शिविर में 22 रक्तवीरो ने किया रक्तदान
– राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन
मंडी बामोरा (मध्यप्रदेश)। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के युवा प्रभाग द्वारा राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंडी बामोरा के सिविल हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वैभव दुबे ने कहा कि आज दादी रतन मोहिनी जी के प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सराहनीय प्रयास है। मुझे भी आज रक्तदान करने का अवसर मिला। मेरा युवाओं से आह्वान है कि रक्तदान जरूर करें, आपका रक्तदान किसी का जीवन दान हो सकता है।
सरपंच दामोदर राय ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में समाजसेवा की भावना का विकास होता है। ब्रह्माकुमारी बहनें सराहनीय कार्य कर रही हैं।
जनपद सदस्य पूरन सिंह रघुवंशी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें सामाजिक कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। रक्तदान जीवनदान है। यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
सेवाकेंद्र प्रभारी बीके जानकी दीदी ने कहा कि दादी रतन मोहिनी जी का पूरा जीवन युवाओं के सशक्तिकरण, उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित रहा। दादी के मार्गदर्शन में पूरे भारत भर में अनेक देशव्यापी यात्राएं निकाली गई। इसी उपलक्ष्य में आज यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। बीना बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया।
इन्होंने किया रक्तदान –
इस मौके पर बीके सरस्वती दीदी, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल रजक, रंजित रजक, समाजसेवी श्रेयांश बजाज, कैरियर कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या संध्या मधु सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।
टीम में ये रहे शामिल –
रक्तदान टीम में सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. राजेश पस्तोर सहित बीना सिविल हॉस्पिटल और मंडी बामोरा सिविल हॉस्पिटल की टीम, शिक्षक राजमणि दुबे, समाजसेवी श्रीकांत गुड़ा ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी।
शिविर को सफल बनाने में माउंट आबू से आए बीके पुष्पेंद्र भाई, बीके मधु बहन, बीके रिया बहन, बीके निधि बहन, बीके गुलाब भाई का सराहनीय सहयोग रहा।







