करेली : ईश्वरीय परिवार द्वारा मनाया गया प्रकाश उत्सव

0
334

करेली, मध्य प्रदेश। प्रभु उपहार भवन मैं दीप उत्सव धूमधाम से मनाया गया, ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी श्रद्धेय कुसुम दीदी जी की गरिमामय उपस्थिति में दीपावली का पर्व उमंग उत्साह के साथ मनाया गया । जिसमें जिले से आसपास के क्षेत्र के सभी बी के भाई बहन उपस्थित रहे, सर्वप्रथम सभी ने 30 मिनट राजयोग मेडिटेशन द्वारा परमपिता परमात्मा शिव को याद किया उसके उपरांत आदरणीय कुसुम दीदी जी ने अपने उद्बोधन में दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डाला, दीदी जी ने कहा दीपावली पर्व अर्थात नवीनता का पर्व ,पवित्रता ,स्वच्छता का पर्व जिस प्रकार हम धनतेरस पर अपने घर के पुराने सामान को बदल कर नया लाते हैं उसी प्रकार हमें अपने जीवन में भी पुरानी विकारी आसुरी संस्कार बदल कर देवी गुण धारण करने की कोशिश करनी चाहिए ,नरक चतुर्दशी नरकासुर पर विजय पाने का प्रतीक है। उसी प्रकार हमें भी अपनी बुरी आदतों पर बुरे संस्कारों पर विजय पाने का पुरुषार्थ करना है और दीपावली पर्व आत्मा रूपी दीपक जलाने का यादगार है जिसमें घी और बाती की आवश्यकता होती है। परमपिता परमात्मा शिव ने ज्ञान और योग द्वारा आत्मा रूपी दिए के सदा जगमगाने के रहस्य को बताया है।                        

कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए माताओं और बेटियों द्वारा बहुत सुंदर सुंदर अनेक रंगोली भी डाली गई।    सभी भाई बहनों ने ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मिलकर दीपक और मोमबत्ती जलाकर प्रकाश उत्सव मनाया।  इसके उपरांत ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी द्वारा परमपिता परमात्मा शिव को भोग स्वीकार कराया गया और सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों को परमात्मा की दृष्टि देकर निहाल किया। ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा केक काटकर सभी भाई बहनों को भोग और ईश्वरीय सौगात भेंट की और अंत में सभी ने श्रद्धेय दीदी जी के साथ परमपिता परमात्मा शिव की याद में नृत्य रास भी किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें