डिंडीगुल : नैतिक मूल्यों की कमी ही समाज के सभी समस्या का मूल कारण-भगवान भाई

0
164

डिंडीगुल (तमिलनाडु) : भोतिक शिक्षा  भौतिकता की ओर धकेल रही भौतिक शिक्षा की बजाय इंसान को नैतिक शिक्षा की आवश्यकता हैं। नैतिक शिक्षा से नैतिकता आएगी | नैतिक मूल्यों की कमी ही समाज के  हर समस्या का मूल कारण हैं।नैतिक मूल्यों से बच्चे के सुंदर चरित्र का निर्माण होता है |उक्त उदगार माउंट आबू से पधारे हुए बी के भगवान भाई ने कहे वे श्री कामराज मटरूकलेशन स्कुल में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर बोल रहे थे |

उन्होंने कहा कि जब तक हमारे व्यवहारिक जीवन में परोपकार,सेवाभाव,त्याग,उदारता,पवित्रता,सहनशीलता,नम्रता,धैर्यता,सत्यता,ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते। तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम,सद्भावना,भातृत्व,नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों के विकास से बच्चे में समाजीकरण की भावना का विकास होता है | ज्ञान रूपी प्रकाश अथवा सत्य की ओर ले जाए,वहीं सच्चा ज्ञान हैं।

          बी के शिवसुब्रनियम भाई जी  ने कहा कि हमें अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने के लिए ज्ञान की आवश्यकता हैं। दृष्टिकोण सकारात्मक रहने पर मनुष्य हर परिस्थिति में सुखी रह सकता हैं। उन्होंने व्यसनों से दूर रहने पर भी जोर दिया।

          प्राचार्य श्रीमती कार्तिक भारती कहा कि हम भविष्य में नैतिक शिक्षा जरुर शुरू करेंगे उन्होंने कहा कि नीति शिक्षा से ही भावी नागरिक अच्छे बनेगे उन्होंने ब्रह्माकुमारी के ऐसे कार्यक्रमों की सह्राहना किया

          भगवान भाई ने कार्यक्रम के अंत में राजयोग का अभ्यास कराया गया।

कुछ बच्चो नेअपने अनुभव भी बताये  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें