मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरपतरातू : छः दिवसीय कार्यक्रम "आपका स्वास्थ्य आपके हाथ" का शुभारंभ दीप...

पतरातू : छः दिवसीय कार्यक्रम “आपका स्वास्थ्य आपके हाथ” का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

पतरातू, झारखंड: ब्रह्माकुमारीज राजयोग मेडिटेशन केन्द्र  द्वारा  छः दिवसीय कार्यक्रम “आपका स्वास्थ्य आपके हाथ” का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप कोल्हान क्षेत्र की प्रभारी वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी ने कहा कि शारीरिक आसन से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ  राजयोग मेडिटेशन से मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करना आवश्यक है। मन अस्वस्थ होने से अनेकों बीमारियां हो रही है। दिनचर्या ठीक रखने से हम हम पूर्ण स्वस्थ हो सकते हैं। आप सेवा केन्द्र पर नियमित  आकर संपूर्ण सुखमय जीवन जीने की कला सीख सकते हैं।

बड़कागांव विधायक बहन अंबा प्रसाद ने कहा कि मेडिटेशन हरेक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। इस भागदौड़ की जीवन में शांति बहुत ही जरूरी है। संस्था से जुड़ कर इसका लाभ लेना चाहिए।

CISF के CO महेश पुरवाल ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्था समाज में निशुल्क मेडिटेशन सीखाने की सेवा करती है जो सराहनीय करती है।

कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा वर्तमान समय हर व्यक्ति को स्वस्थ्य की आवश्यकता है। यह संस्था आपका स्वास्थ्य आपके हाथ कार्यक्रम का आयोजित कर रही है जो बहुत पुण्य का सेवा है। 

दिल्ली से आए  बी के विकास रंजन स्पिरिचुअल हीलर एंड नेचर क्योर  एक्सपर्ट  आपका स्वास्थ आपके हाथ प्रोग्राम में कहा “रोजमर्रा की जरूरतें और उनके प्रामाणिक स्त्रोत” में प्रतिदिन प्रयोग में आनेवाले सामानों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रयोग में आनेवाले नमक, चीनी, पानी, तेल, अनाज, फल और सब्ज़ी अनेकानेक विषाक्त राशायनो और पेस्टिसाइड्स से भरा हुआ है, अधिक पैसे के लालच  में  पैदावार बढ़ाने के लिए हम गलत तरीकों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे धरती की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है और जमीन बंजर होती जा रही है। तो हमे कीटनाशक दवाइयों और राशायनों से जमीन को मुक्त कराना होगा। आज के अपने वक्तव्य में विकास जी ने पानी, नमक, चीनी, तेल आदि के प्रयोग का  सही तरीका साझा किया। साथ ही उन्होंने समझाया कि अलग अलग विटामिन, मिनिरल्स, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन आदि की कमी को कैसे नेचुरल तरीकों से बिना मेडिसिन लिए ठीक किया जा सकता है।  शाकाहारी भोजन के कई अच्छे परिणाम की चर्चा के दौरान डॉक्टर साहब ने समझाया कि मांसाहार के कारण समाज में कई बुराइयां और विसंगतियां बढ़ती जा रही है, अतः समाज में  शाकाहारी भोजन व्यवस्था को हमे प्रेरित करना चाहिए। अपने वक्तव्य के दौरान  प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण शरीर में और वातावरण में होने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया, साथ ही प्लास्टिक को  हमारे जीवन से छोड़ने की भी प्रतिज्ञा दिलाई।

 बीके डाक्टर पीयूष रंजन ने राजयोग मेडिटेशन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम आयोजन कर्ता बीके रामदेव ने मंच संचालन कर संस्था का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments