मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसीतामढ़ी: ब्रह्माकुमारी द्वारा एस एस बी 20वी  बटालियन के मुख्यालय पकटोला में...

सीतामढ़ी: ब्रह्माकुमारी द्वारा एस एस बी 20वी  बटालियन के मुख्यालय पकटोला में रक्षा सूत्र बाँधा

सीतामढ़ी .बिहार: ब्रह्माकुमारी द्वारा एस एस बी 20वी  बटालियन के मुख्यालय पकटोला में कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे सहित 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों को ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राखी बांध कर मुख मीठा कराया गया। कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे के द्वारा  ब्रह्मकुमारी बहनों को सम्मानित किया गया l वही एसएसबी के 51 वी बटालियन के जवानों को भी राखी बांधकर मुख मीठा कराया गया । साथ ही साथ कारा मंडल सीतामढ़ी में 550 बंदियों के नैतिक उत्थान के लिए रक्षा बंधन का अध्यात्मिक रहस्य बताकर राखी बांधी तथा तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। ब्रह्माकुमारीज़ से पधारी बहन महिमा, रेणु व ज्योति ने बंदि भाईयों को अपने अवगुणों उपहार स्वरूप देने को कहा।कारा अधीक्षक मनोज कुमार  सिन्हा ने संस्था के निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की  सराहना की । मौके पर करा के सहायक अधीक्षक रामविलास दास ,संस्था के  बीके आमोद भाई बीके अमरेश भाई, बीके रविंदर एवं भाई बीके रघुनाथ भाई सहयोग किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments