पटना: ब्रह्माकुमारीज के एक शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की

0
419

पटना,बिहार: भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  मुर्मू  बिहार के तीन दिवसीय दौरा पर आई। 18 अक्टूबर को चौथे कृषि रोड मैप जारी की पटना के बापू सभागार से और गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्म स्थली पटना सिटी तख्त श्री मंदिर में जाकर माथा टेकी। इस तरह उनकी यात्रा 19 अक्टूबर को मोतिहारी जाना हुआ। 

20 अक्टूबर को सुबह पटना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय  के एक शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  जी से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारी पटना कंकड़बाग सेवाकेंद्र के इंचार्ज बी के संगीता दीदी  ने बिहार के स्मृति चिन्ह भेट की, बी के किरण दीदी आरा सेवाकेंद्र इंचार्ज ने अंग बस्त्र भेट की साथ में बी के अनुपमा दीदी  नालंदा बिहार सेवाकेंद्र इंचार्ज ने प्रभु प्रसाद दी। इस शिष्टमंडल में वरिष्ठ भ्राता बी के रमेंद्र ,बी के सत्येंद्र ,बी के प्रमोद ,एवं बी के वेदप्रकाश भाई  भी शामिल हुए।  श्रीमती मुर्मू जी  ने बिहार को  आध्यात्मिक भूमि बताते हुए गौतम बुद्ध ,भगवान महावीर की  एवं गुरु गोविंद जी की भी याद दिलाई। बी के संगीता दीदी ने राष्ट्रपति जी को ब्रह्माकुमारी के साकार संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा के पटना में आने की बात की जानकारी दी। साथ ही यहाँ पर मम्मा, दादी प्रकाशमणि जी ,दादी निर्मल शांता, एवं कुंज दादी जी की सेवा के बारे में चर्चा की। वर्तमान में ब्रह्मा कुमारी पटना  के द्वारा हो रही सेवा की जानकारी भी दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें