मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरडभोली: ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

डभोली: ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

डभोली,गुजरात: ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र के नए भवन का उद्घाटन बहुत ही धामधूम से किया गया. उद्घाटन के लिए गुजरात के मेहसाना सबज़ोन की संचालिका तथा ग्रामीण विकास प्रभाग की चेर-पर्सन आदरणीय सरला दीदी विशेष रूप से पधारी थी। उनके साथ सुरत-वलसाड सबज़ोन की संचालिका रंजन बहन भी उपस्थित रही।

नवनिर्मित भवन पर पहुंचने पर सरला दीदी का भावपूर्ण स्वागत किया गया. सोसायटी में पैदल यात्रा के दरमियान दोनों तरफ माताओं कन्याओं द्वारा हो रही पुष्प-वर्षा के साथ दीदी को भवन में लाया गया। अन्य मेहमानों के साथ शिव-ध्वज लहराकर दीदी ने भवन में प्रवेश किया. नारियेल तोड़कर तथा रिबन काटकर गृह-प्रवेश करने के बाद बाबा के भंडारे का उद्घाटन करके वहाँ दीप प्रज्वलित किया। बाद में बाबा के कमरे का तथा होल का भी रिबन काटकर उद्घाटन किया गया. बाद में सब समारोह के स्थान पर पहुंचे. सुरत की अलौकिक फुलवारी के सभी भाई-बहनें वहाँ पहुंचे हुए थे. सभीने खड़े होकर दीदी का स्वागत किया। सुरत महानगर के भूतपूर्व पार्षद तथा अन्य मेहमानों की उपस्थिति के बीच समारोह में दीप प्रज्वलित किये गए, केक काटे गए, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। आदरणीय सरला दीदी, रंजन बहन तथा मेहमानों ने सेवाकेन्द्र को बधाईया दी तथा मंगल कामनाएं व्यक्त की।

सात किराये के मकान के पश्चात् यह अपना मकान हो पाया है, इसकी सेवाकेन्द्र संचालिका ब्र कु हेमा बहन ने बहुत ख़ुशी जाहिर की।  मेहसाना सबज़ोन की, वलसाड जिले की ईश्वरीय सेवाओं की तथा हेमा बहन की आयु 50 वर्ष होने की इस मौके पर 3 गोल्डन ज्युबिलियाँ भी मनाई गई। अंत में सभी ब्रह्माभोजन स्वीकार करके अपने अपने स्थान पर रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments