बीकानेर: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र में महाशिवरात्रि महोत्सव

0
196

बीकानेर,राजस्थान। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुलगंज (बीकानेर) में शुक्रवार को महाशिवरात्रि आध्यात्मिक पर्व शिव ध्वजारोहण, प्रवचन के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि अनुशासित जीवन विकास का आधार है। आधुनिक युग में सुसंस्कारों की अति आवश्यकता है। संस्कारों से चरित्र निर्माण होता है। हमें शाश्वत सनातन संस्कारों को अपनाकर मानवीय व आध्यात्मिक मूल्यों की प्रतिष्ठा में सहभागी बनना है। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की महामंत्री आशा नैनवाल ने कहा कि विश्व में महिलाओं द्वारा संचालित सबसे बड़ी संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय देश विदेश में सतयुग की परिकल्पना के साथ भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों की प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। हमें महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक मर्म को जानकर सत्यम, शिवम व सुन्दर की स्थापना करने के प्रयास व पुरुषार्थ करने की दरकार है।

संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि विश्व कल्याण दिवस महाशिवरात्रि, धर्म, आध्यात्म व संस्कृति का अनुकरणीय व प्रेरणादायक पर्व है।  सर्व कल्याणकारी भगवान शिव का अवतरण पवित्र भारतभूमि में सर्व कल्याण के लिए हुआ है। पुराने कल्प का अंत व विश्व परिवर्तन और सतयुग के सूचक महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक मूल्यों को पहचान कर अपने में व्याप्त बुराइयों का त्याग करें। शिक्षा विभाग की पूर्व अधिकारी श्रीमती सुमन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें