इंदौर: ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार ज्ञानदीप भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

0
42

इंदौर गंगोत्री विहार, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार ज्ञानदीप भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गयाl विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाने जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं विकास का संकल्प किया जाता है। संपूर्ण विश्व में पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के लिए किए गए विशेष प्रयासों को देखते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की ही सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का कृषि एवं ग्राम विकास विभाग इस कार्यक्रम को आगे बढ़ने का विशेष प्रयास कर रहा है। ब्रह्माकुमारीज ज्ञान दीप भवन में भी विश्व पर्यावरण दिवस “हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य” थीम पर मनाया गया जिसमें वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता, सिंगल प्लास्टिक यूज का प्रयोग कम से कम करना, पर्यावरण दिवस पर शांति यात्रा, मानव श्रृंखला बनाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए शाश्वत योगिक खेती, मानसिक प्रदूषण के निदान से पर्यावरण प्रदूषण का समाधान, पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा,  जल संरक्षण,  ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी ने हमें बताया कि प्रकृति को हमें बचाना है और हम जो भी वस्तु मिलती है वह सब प्रकृति की ही देन है, हमें वस्तुओं की भी बचत करनी है और प्रकृति से आने वाली जो वस्तुएं हैं जैसे जल, बिजली, भोजन इत्यादि।
कई-कई युगों से हम प्रकृति से सिर्फ ले ही रहे हैं अब समय है हमें उसे लौटाने का, उसे बचाने का अब हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं और अपनी प्रकृति की रक्षा करनी है पेड़ों को काटने से बचाना है तथा हमें प्रकृति से माफी मांगनी है और प्रकृति को धन्यवाद देना है। दीदी ने कहा कि जब भी हम भोजन करते हैं जल पीते हैं तो हमें स्वमान में स्थित होकर परमात्मा शिवबाबा को और प्रकृति को धन्यवाद देना है। प्रकृति से जो भी हमें भोजन के रूप में मिलता है हमें उसे बड़े सम्मान प्यार और धन्यवाद के भाव से स्वीकार कर लेना है।
तत्पश्चात दीदी ने योग कमेंट्री कराई जिसमें सभी भाई बहनों ने संगठित रूप में प्रकृति से माफी मांगी एवं प्रकृति को धन्यवाद किया।
ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसा हम सोचते हैं हमारी सोच का प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है, जिन घरों में पेड़ पौधे उगते हैं वहां के लोगों के, जैसे विचार होते हैं उसका प्रभाव वहां उगने वाले पेड़ पौधो पर भी होता है। अगर घर का वातावरण पॉजिटिव है तो वहां के वृक्ष भी अच्छे फलते-फूलते हैं। इसे सिद्ध होता है की प्रकृति हमारे विचारों के वाइब्रेशंस को ग्रहण करती है इसलिए हमें भारी स्वच्छता के साथ मां की स्वच्छता का भी बहुत ध्यान रखना है।  
सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिज्ञाएं कराई। कार्यक्रम में आए हमारे विशेष अतिथि थे उद्योगपति रवि वर्मा जी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सूरेश गुप्ता जी, समाजसेवी गोविंद गोयल जी, भाजपा नेता एवं वार्ड संयोजक मुकेश खाटवा जी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। आज 3 वर्ष के नन्हे वक्षो का जन्मदिन केक कटिंग करके मनाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। सभी भाई बहनों को पर्यावरण दिवस पर वृक्षों के जन्मदिन पर केक एवं वरदानी भूमि मधुबन से लाया गया प्रसाद वितरित किया गया। टोटल 150 वृक्षारोपण किया गया तथा 50 पौधे वितरित किए गए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें