मूंग दाल खाने के बेमिसाल फायदे

0
167

दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, फिर चाहे आप जिस भी दाल का सेवन करें, दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, जो वेजिटेरियन की डाइट में ज़रूर शामिल होना चाहिए। पौष्टिक गुणों की वजह से ही दाल का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है। मूंग की दाल को अन्य दालों से ज्य़ादा फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी 6, नियासिन, थायमिन पाया जाता है। फाइबर आंतों से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और इम्युनिटी को मजबूत बनाने का भी काम करता है। मूंग की दाल को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं- जैसे दाल, स्प्राउट्स, हलवा, खिचड़ी आदि।


मूंगदाल के स्वास्थ्य लाभ

वेट लॉस – मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इसे आप दाल और खिचड़ी के रूप में खा सकते हैं।

एनर्जी – मूंग दाल में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कमज़ोरी को दूर करने और एनर्जी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल – शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढऩे पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी माना जाता है। मूंग दाल के सेवन से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मदद मिल सकती है।

पाचन – मूंग दाल को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये आसानी से पच जाती है। पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए आप मूंग दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल से पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है।

इम्युनिटी – मूंग दाल को इम्युनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जता है। मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर – दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। फाइबर आंतों से गंदगी को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें