राजयोग ध्यान के माध्यम से मन की शक्ति का विकास” की जागरूकता के लिए खेल अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ

0
329

जम्मू,जम्मू और कश्मीर: ओम शांति मेडिटेशन सेंटर 248/ए, ब्रह्माकुमारीज़  रोड जम्मू में दयालुता और करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण के 2022-23 वर्ष की छत्र थीम के तहत “राजयोग ध्यान के माध्यम से मन की शक्ति का विकास” की जागरूकता के लिए खेल अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया जिसमें जम्मू क्षेत्र के 250 अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदक विजेताओं(पुलिस, सीआरपीएफ और छात्र) को ट्रॉफी और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।राजयोगी बीके रविंदर भाई ने स्वागत शब्दों और संस्था के  परिचय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  राष्ट्रीय समन्वयक खेल विंग आरईआरएफ बीके जगबीर जोकि  अकादमी फॉर बेटर वर्ल्ड ज्ञानसरोवर, माउंट आबू राजस्थान से पधारे थे आपनेध्यान के माध्यम से माइंड पावर डेवलपमेंट की तकनीकों को साझा करते हुए बताया कि राजयोग ध्यान न केवल हमारे मन   के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है ।उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान बिखरे हुए मन को एकाग्र करने में मदद करता है और यदि हम इसका नियमित रूप से  अभ्यास करते हैं तो यह खेलों के लिए बहुत सहायक होगा।

राष्ट्रीय समन्वयक खेल आरईआरएफ राजयोगी भ्राता बी.के मेहर चंद जी जोकि करनाल  से पधारे थे उन्होंने मनोबल को कैसे बढ़ाया जाया इसके बारे में बताया |

कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि सरदार फ़ारूक़ खान जी (आईपीएसराज्यपाल के पूर्व सलाहकार जे .के,) जी ने  बताया कि में ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में पहले भी सम्मलित हुआ हूँ ,जहाँ आने पर मन की शांति का अनुभव होता है |उन्होंने यह भी बताया कि राजयोग मैडिटेशन न केवल हमे खेलों में लाभदायक होगा परन्तु यह जीवन के हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य  है |

विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल शर्मा (सचिव धर्मार्थ ट्रस्ट) जी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज में एक नए  परिवर्तन लाने का प्रयत्न कर रहीं हैं इनकी यह सेवाएं सराहनीय है | राजयोगिनी बी.के सुदर्शन दीदी जी(उत्तरी क्षेत्र समन्वयक खेल विंग आरईआरएफ और प्रभारी ब्रह्माकुमारीज़ जेके / लद्दाख)  ने शुभ प्रेरणाओं के साथ सभी को राजयोग मैडिटेशन अभ्यास करवाया |श्रीमती कमल सिसोदिया (कमाडेंट सीआरपीएफ) ने राजयोग मैडिटेशन से उनके जीवन में कैसे बदलाव आया इसका अनुभव साझा किया | कार्यक्रम में बी.के निर्मल , ,बी.के पूर्ण ,,बी.के रोहतास ,बी.के नीलम और बी.के सरिता भी उपस्थित थे इसके साथ साथ विशेष अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार(संभागीय अधिकारी  खेल परिषद, जम्मू जम्मू-कश्मीर), श्री आशुतोष शर्मा (अध्यक्ष जेके ओलंपिक संघ) श्री आशुतोष शर्मा (अध्यक्ष जेके ओलंपिक संघ)  श्री सुखदेव शर्मा (जम्मू जिला खेल अधिकारी) जी  शामिल रहे |कुमारी रामया ने स्वागत नृत्य के साथ मेहमानों का स्वागत किया | अंत में सभी पदक विजेताओं को ट्रॉफीज से और  प्रतिभगियों को सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया  औरअतिथियों को इश्वरिये सौगात प्रधान  की गयीं|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें