Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई -घाटकोपर: खुद को खोए बिना रिश्ते कैसे निभाएँ : राजयोगी  ब्रह्माकुमार निकुंज ने...

मुंबई -घाटकोपर: खुद को खोए बिना रिश्ते कैसे निभाएँ : राजयोगी  ब्रह्माकुमार निकुंज ने शैलजा सरस्वती के साथ किया Inner Freedom, Boundaries और AI युग पर विशेष संवाद 

मुंबई-घाटकोपर, महाराष्ट्र। राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज — आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तंभकार जिनके 4 भाषाओं में 10,000+  लेख प्रकाशित हुए है तथा ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक, हाल ही में Unstoppable Woman with Shailja Saraswati पॉडकास्ट में शामिल हुए। नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ शैलजा सरस्वती द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस पॉडकास्ट में उन्होंने आंतरिक स्वतंत्रता, मेडिटेशन, रिश्ते, पेरेंटिंग, महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान तथा मानव जीवन पर टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर सहज और विचारोत्तेजक संवाद किया।

Unstoppable Woman केवल सफलता और उपलब्धियों की कहानियों तक सीमित नहीं है। यह पॉडकास्ट नेतृत्व, व्यक्तिगत विकास और परिवर्तन के पीछे छिपी आंतरिक यात्रा को सामने लाता है। इसकी होस्ट शैलजा सरस्वती, Unstoppable Network की संस्थापक हैं। पॉडकास्ट के माध्यम से वे नेताओं, उद्यमियों, क्रिएटर्स और विभिन्न क्षेत्रों के परिवर्तनकारी व्यक्तित्वों से संवाद करती हैं तथा जीवन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, पहचान और व्यक्तिगत विकास से जुड़े उन गहरे प्रश्नों को सामने लाती हैं, जो एक सार्थक जीवन की दिशा तय करते हैं।

इस विशेष एपिसोड का शीर्षक है — “Don’t Give Yourself Away: Boundaries, Attention & Inner Freedom”। बातचीत में राजयोगी निकुंज ने आध्यात्मिकता को आधुनिक जीवन की बेहद प्रासंगिक चुनौतियों से जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण सवाल सामने रखा “अगर हम यह तय ही नहीं कर सकते कि हमारा ध्यान कहाँ जाए, तो क्या हम वास्तव में स्वतंत्र हैं?”

बातचीत उनके जीवन के शुरुआती दौर में प्रेम और स्वीकार्यता की तलाश से शुरू होकर आत्म-पहचान और आत्म-जागरूकता जैसे गहरे विषयों तक पहुँचती है। आधुनिक जीवन में टेक्नोलॉजी और हमारे ध्यान (attention) के संबंध पर चर्चा करते हुए वे इस बात पर विचार करते हैं कि स्मार्टफोन और लगातार बढ़ती डिजिटल व्यस्तता हमारे समय और ध्यान को किस तरह प्रभावित कर रही है। AI के बढ़ते प्रभाव के बीच यह सवाल भी सामने आता है कि टेक्नोलॉजी हमारी सेवा कर रही है या धीरे-धीरे हम पर अधिकार जमा रही है।

इस संवाद का एक महत्वपूर्ण पहलू बच्चों और टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। राजयोगी निकुंज इस बात पर जोर देते हैं कि बच्चों को शिक्षा केवल उन्हें दी गई सलाह से नहीं,  बल्कि माता-पिता के अपने व्यवहार से भी बनती हैं। अर्थात, बच्चों को जो सिखाना है, उसे पहले स्वयं जीना होगा | महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए राजयोगी निकुंज एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण सामने रखते हैं। उनके अनुसार सशक्तिकरण केवल बाहर से मिलने वाली शक्ति नहीं, बल्कि अपने भीतर मौजूद ‘शक्ति’ को पहचानने और अनुभव करने की यात्रा भी है। रिश्तों और boundaries पर बातचीत भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। राजयोगी निकुंज इस बात की ओर ध्यान दिलाते हैं कि रिश्तों को निभाते-निभाते व्यक्ति स्वयं को इतना न खो दे कि उसकी अपनी पहचान ही पीछे छूट जाए। प्रेम का अर्थ स्वयं को खो देना नहीं, बल्कि प्रेम के साथ आत्मसम्मान और अपनी पहचान को बनाए रखना भी है।

आध्यात्मिक दृष्टि और समकालीन जीवन की चुनौतियों का यह संवाद राजयोगी निकुंज के विचारों को एक सहज और आत्मीय रूप में सामने लाता है। यह संवाद श्रोताओं को केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि ठहरकर स्वयं से कुछ जरूरी सवाल पूछने के लिए प्रेरित करता है, कि हम अपना ध्यान कहाँ दे रहे हैं, रिश्तों में स्वयं को कितना बचाए रख रहे हैं और अपनी आंतरिक स्वतंत्रता को वास्तव में कितना जी रहे हैं !! 

यह विशेष एपिसोड अब YouTube पर उपलब्ध है : https://www.youtube.com/watch?v=H1XpqHSPo8M 

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय