मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर: शिवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित किया गया कार्यक्रम

छतरपुर: शिवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित किया गया कार्यक्रम

एक दिव्य समाज बनाना हमारा कर्तव्य, हमारा लक्ष्य और परमात्मा के दिव्य अवतरण का यही उद्देश्य – बीके शैलजा बहनजी

छतरपुर, मध्य प्रदेश। शिवरात्रि के पावन अवसर पर सटई रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग कि जोनल कोऑर्डिनेटर शैलजा बहन जी ने अपने उद्बोधन में विषय के अंतर्गत कहा “आओ आध्यात्मिक अलख जगाए एक दिव्य समाज बनाएं ” उन्होंने कहा एक दिव्य समाज बनाना यह हम सब का कर्तव्य हैं, हमारा लक्ष्य है और भगवान के दिव्य अवतरण का भी यही उद्देश्य है। तो दिव्य समाज तो बनेगा ही बनाना ही है लेकिन हम अगर इसमें सहभागी बनते हैं तो हमारा भी पुण्य जमा होता है। भगवान के महावाक्य है सहयोग दो और सहयोगी बनाओ। हर आत्मा की आध्यात्मिक ज्योत जालना यही सहयोग देना है। बहन जी ने बताया कि कलयुग की अंतिम चरण में जब मनुष्य धर्म भ्रष्ट और कर्म भ्रष्ट होकर तुच्छ बुद्धि बन जाता है तब परमात्मा शिव संसार के कल्याण हेतु सभी मनुष्य आत्माओं के दुख दर्द, चिंता अशांति और विकारों से मुक्त करने के लिए ज्ञान की ज्योत और पवित्रता की किरणों को बिखरते हैं और ऐसे सुखमय संसार की पुनः स्थापना करते हैं जिसको नई सतयुग दुनिया कहा जाता है। परमात्मा शिव के दिव्य और अलौकिक जन्म की पुनीत स्मृति में ही शिवरात्रि अर्थात शिव जयंती का त्यौहार मनाया जाता है।

इस अवसर पर बीके रीना बहन ने शिव परमपिता परमात्मा भोलेनाथ की अपरंपार महिमा की उन्होंने  कहा कि वह विश्व कल्याणकारी है, दुख हर्ता सुख कर्ता है, सबकी बिगड़ी को बनाने वाला है उनको सोमनाथ, अमरनाथ, विश्वनाथ, पशुपतिनाथ अनेक नाम से याद किया गया है। 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में पूरी दुनिया में उनकी पूजा की जाती है। तो ऐसे शिव भोलेनाथ का, बहन जी का और सभा में बैठे हुए सभी भाई बहनों का रीना बहन के द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अंजलि बहन एवं गौरी बहन द्वारा शिव की महिमा का नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिससे सारी सभा झूम उठी। तत्पश्चात शिव भोलेनाथ की सभी ने आरती की, शिव ध्वज फहराते हुए सभी ने स्वयं को बदल कर बुराइयों को छोड़ सकारात्मक सोच धारण कर एक दिव्य समाज बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य एस के उपाध्याय एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे जी ने अपनी शुभकामनाएं कार्यक्रम के प्रति व्यक्त की।  इस अवसर पर पूर्व  डी ओ रामकुमार मिश्रा, एडवोकेट संजय मिश्रा, समाजसेवी शंभू दयाल शिवहरे, रामखेलावन शिवहरे, वार्ड मेंबर लाले शिवहरे, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अरुण कांत सोनी, सुरेंद्र प्रकाश सक्सेना, व्यापारी राजीव गांधी एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने प्रसाद एवं ईश्वरीय साहित्य प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments