मुख पृष्ठराज्यबिहारबेगूसराय: परमात्मा शिव ही हैं ज्ञान के सागर : बीके रानी दीदी

बेगूसराय: परमात्मा शिव ही हैं ज्ञान के सागर : बीके रानी दीदी

जीडी कॉलेज के मैदान में शिव महोत्सव कार्यक्रम पर बॉलीवुड मुंबई के गायक हरीश मोयल और चांद मिश्रा के भजन को सुनकर देर रात्रि तक श्रोता रहे झूमते।

ब्रह्मा कुमारी संस्था के द्वारा इस महोत्सव मे शिव जी की महाआरती और झंडोत्तोलन का अदभुत नजारा  कार्यक्रम मे दिखा।

बेगूसराय, ब्रह्माकुमारीज,प्रभु पसंद भवन के द्वारा 89 में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का अद्भुत आयोजन जी.डी कॉलेज के मैदान में संध्या 4:00 बजे से संगीत एवं नृत्य के द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया जिसमें मुंबई से सुप्रसिद्ध गायक भ्राता हरीश मोयल के द्वारा परमात्मा संदेश दिया गया उन्होंने कहा ज्योति बिंदु स्वरूप परमात्मा निराकार है परमात्मा का अवतरण होता है जब सतयुगी की सृष्टि की स्थापना का दिव्य कार्य ब्रह्मा  के द्वारा करते हैं इसलिए ब्रह्मा विष्णु शंकर के भी रचयिता त्रिमूर्ति शिव हैं।
इस शिव महोत्सव कार्यक्रम में मुंबई से आए बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रोता देर रात्रि तक झूमते नजर आए। वही फिल्म जगत के दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित चांद मिश्रा ने भी अपने गीतों से समा बांध दिए। इस जिले के सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्य के सुदामा गोस्वामी ने भी नृत्य और गीत को सुनकर उपस्थित श्रोता से खूब तालियां बजवाई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गणेश वंदना डांस,मिथिला का लोक नृत्य झिझिया डांस, बहन मीठी का नृत्य, कलयुग परिवर्तन नाटक की सुंदर प्रस्तुति के अलावे शिवजी का ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर शिवजी की महा आरती भी सभा में उपस्थित सभी लोगों ने अपने अपने हाथो में मोमबत्ती जलाकर किया।
89 वीं शिव महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर  बिहार झारखंड की प्रभारी उद्घाटन कर्ता राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करने के बाद उपस्थित  श्रोता को अपने संबोधन में क्या कुछ कही, सुनिए ऊपर के वीडियो में उन्हीं की पुरी जुबानी तथा दूसरे वीडियो में मुंबई से चलकर बेगूसराय आए बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध सिंगर हरीश मोयल शिवरात्रि, शिव का रात्रि से क्या संबंध है? भगवान का अवतरण होता ही तब है,जब धर्म की अती गिलानी हो जाती है। दुनिया में पाप का चारों तरफ जब वृद्धि हो जाती है,और हर व्यक्ति तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं तब भगवान को सृष्टि पर आना पड़ता है। ये बातें रविवार की देर शाम ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा आयोजित 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर बिहार झारखंड की प्रभारी राज योगिनी बीके रानी दीदी ने विधिवत इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद जीडी कॉलेज के मैदान में कही।

बीके रानी दीदी ने कहा भगवान शिव कौन हैं। जिनका रूप ज्योति स्वरूप है। भगवान शिव ही ज्ञान के सागर हैं, सुख के सागर हैं, आनंद के सागर हैं, प्रेम के सागर हैं,और शांति के सागर हैं। भगवान शिव ही देवी देवताओं के रचयिता निराकार रूप में परमात्मा शिव है।
परम् आदरणीय राजयोगिनी रानी दीदी जी ने कहा भारत देश 33 करोड़ देवी देवताओं का देश है परंतु इन सभी देवताओं को बनाने वाला एक ही परमपिता परमात्मा शिव हैं अनेक धर्म अनेक रूपों में भले ही पूजा की जाती है परंतु उनका केंद्र बिंदु परमात्मा शिव के पास जाकर समाप्त होता है परमात्मा शिव देवों का भी देव महादेव ब्रह्मा,विष्णु, शंकर के रचयिता त्रिमूर्ति तीन लोगों के मालिक त्रिलोकी नाथ तीनो कोणों को जानने वाले त्रिकालदर्शी हैं विश्व की सभी आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव है परमात्मा जन्म मरण से नियारे हैं उनका जन्म नहीं होता बल्कि पर काया प्रवेश होते हैं।
      परमात्मा शिव अजन्मा है उपभोक्ता ज्ञान का सागर आनंद का सागर प्रेम का सागर उनका रूप ज्योति बिंदु है शिव का अर्थ ही है कल्याणकारी परमात्मा शरीर धारी नहीं है इसका मतलब यह नहीं कि इसका कोई आकार नहीं है बल्कि स्कूल आंखों से ना देखने वाला सूक्ष्म ज्योति बिंदु स्वरूप है परमात्मा शिव को सभी ग्रंथ पुराण और वेदों में भी सर्वोपरि ईश्वर माना गया है दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड विजेता भ्राता श्रीचांद मिश्रा जी द्वारा ईश्वरिय ज्ञान दिया गया । हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम का सभी ने लाभ उठाया इस मौके पर उपस्थित अतिथियों में मेयर पिंकी देवी, डिप्टी मेयर अनिता राय, बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश, सेंट जोसेफ स्कूल के निर्देशक अभिषेक कुमार, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, द्वारा भी अपना उद् गार व्यक्त किया गया।राज योगिनी बीके कंचन बहन द्वारा सभी मंचासीन अतिथि यो को अंग वस्त्र और तिलक ललाट में लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही उनके द्वारा निशुल्क राज योग मेडिटेशन कोर्स करने की जानकारी सभा में लोगों को दी गई । मौके पर विकास विद्यालय डुमरी के निर्देशक राज किशोर सिंह, डॉ0 राम प्रवेश सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार,आलोक कुमार राजू सोनी व्यवसाय शिक्षाविद डॉ सुरेश प्रसाद राय, पूर्व इटवा पंचायत के मुखिया रामाश्रय सिंह समेत कई अन्य गण्यमान लोग भी उपस्थित थे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु पसंद भवन संस्था से जुड़े भ्राता रंजीत भाई, ऋषि भाई,महेश भाई, अनुराग भाई, सुधांशु भाई, अरुण भाई, अनिल भाई, विजय भाई, संजय भाई, देवेंद्र भाई, नेपो भाई, दिनेश भाई, बीके आशा बहन, प्रज्ञा बहन, कृति बहन, स्वीटी बहन, मंजू बहन,जयश्री बहन, वीभा बहन, प्रियंका बहन, मौसम बहन, शांति बहन, अन्नु बहन, ममता बहन, आभा बहन, समेत कई  अन्य ब्रह्माकुमारी की बहने भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments