मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नरसिंहपुर: दादी रतन मोहिनी जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नरसिंहपुर: दादी रतन मोहिनी जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र दिव्य संस्कार भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी को श्रद्धा सुमन अर्पण किए । 

दादी जी ने 8 अप्रैल 2025 सोमवार देर रात 1बजकर 20 मिनिट पर गुजरात के अहमदबाद के जयदास अस्पताल में अंतिम सांसे ली और अपने पंच तत्वों के शरीर को छोड़ परमात्मा की गोद में चली गई  l

 इसी उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें  नगर के प्रबुद्ध जनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर दादी जी को श्रद्धांजलि दी गई।      

स्थानीय सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दादी के साथ के अनुभव साझा किए।  उनके ईश्वरीय यज्ञ के प्रति समर्पण भाव, विशेषताएं ,और जीवन कहानी बताते हुए कहा साल 1925 में जन्मी दादी 12 वर्ष की उम्र में ही ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ गई थीं। दादी की रुचि बचपन से ही अध्यात्म में थी। इस कारण संस्थान की लंबे समय तक सेवा की। अपनी सक्रियता के चलते उन्होंने संस्थान की स्थापना में खासी भूमिका निभाई। वे संस्थान में काफी सक्रीय थीं। उन्होंने कई लंबी यात्राएं कीं। 

साल 1985 और 2006 में कुल 70 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल चलकर यात्रा की और भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रचार किया। 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर अब तक उन्होंने करीब 87 वर्ष का लंबा समय संस्थान को दिया। 

करीब 40 वर्ष तक संगठन के युवा प्रभाग की अध्यक्ष रह कर लाखों युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। दादी ने साल 1937 से 1969 तक ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने तक करीब 31 वर्ष साए की तरह उनके साथ रही l

दादी के नेतृत्व में साल 1985 में भारत एकता युवा पद यात्रा निकाली गई थी। इसमें करीब 12550 किलोमीटर की दूरी तय की थी। यात्रा में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी शामिल हुए थे। दादी के निधन पर देश के राजनेता, पत्रकार और बड़ी-बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर द्वारा रतनमोहिनी दादी जी के जीवन से जुड़े कुछ वीडियो भी दिखाए गए।

 स्थानीय सेवा केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कृषि वैज्ञानिक अधिकारी भ्राता विशाल मेश्राम, एड विनय जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बहिन श्रीमती संध्या कोठारी, पत्रकार भ्राता विपिन बैरागी, योगाचार्य सुश्री इंदु सिंह ,योगाचार्य श्रीमती सुनीता राजपूत, श्रीमती साधना जायसवाल, श्रीमती ज्योति चौहान,प्रो श्रीमती चित्रा द्विवेदी, श्रीमती विवेक पाण्डे,श्रीमती भारती कौरव सहित नगर के प्रबुद्ध जन  और संस्थान के भाई बहन उपस्थित रहे ।

ब्र कु कुसुम दीदी ने जी दादी जी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सब  का यह परम सौभाग्य रहा कि ऐसी विश्व वंदनीय दादी जी का हमारे नरसिंहपुर नगर में  नरसिंहपुर सेवाकेंद्र  के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 12 अप्रैल 2018 को हमारे नरसिंहपुर में आगमन हुआ और हमारे यहां की अनेक  आत्माओं ने उनका पावन सानिध्य प्राप्त किया है।

विनय जैन ने कहा कि दादी जी की क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती है।

पत्रकार भ्राता विपिन बैरागी ने माउंट आबू में दादी जी के सानिध्य को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्य सभी ने दादी जी के सम्मान में शब्द सुमन से श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात  सभी ने प्रभु प्रसाद स्वीकर किया l

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments