बाएं से दायें :- पूर्व चनपटिया विधायक श्री प्रकाश राय, आचार्य अरुण शास्त्री, जी.एम.सी.एच. (बेतिया अस्पताल) की सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधा भारती, बॉम्बे हॉस्पिटल, जबलपुर से आमंत्रित वक्ता डॉ. पुष्पा पांडे, बेतिया नगर निगम की माननीय मेयर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता और ह्माकुमारीज की बेतिया इंचार्ज बी.के.अंजना दीदी जी
बेतिया, बिहार : ब्रह्माकुमारीज, संगम भवन, रसोई घर, सुप्रिया सिनेमा परिसर में “गीता ज्ञान द्वारा तनावमुक्त जीवन जीने की कला” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आचार्य अरुण शास्त्री, पूर्व चनपटिया विधायक श्री प्रकाश राय, जी.एम.सी.एच. (बेतिया अस्पताल) की सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधा भारती, बॉम्बे हॉस्पिटल, जबलपुर से आमंत्रित वक्ता डॉ. पुष्पा पांडे, बेतिया नगर निगम की माननीय मेयर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता तथा ब्रह्माकुमारीज की बेतिया इंचार्ज बी.के. अंजना दीदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यशाला में वक्ताओं ने गीता के ज्ञान को जीवन में लागू कर मानसिक तनाव को दूर करने तथा शांति, संयम एवं आत्मबल को विकसित करने के उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ. पुष्पा पांडे ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बताया कि कैसे सकारात्मक सोच और ध्यान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है।
बी.के. अंजना दीदी ने आत्मा, कर्म और संस्कारों की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को सहज राजयोग (ध्यान) का अभ्यास भी कराया।
अंत में, सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताया।







