रीवा,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति धाम झिरिया, रीवा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में विंध्य क्षेत्र के गौरवशाली एवं सेवाभावी चिकित्सकों का एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. के.के. परोहा (पूर्व संचालक, गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल), डॉ. बी.एल. मिश्रा (पूर्व संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, रीवा संभाग), डॉ एच पी सिंह, पूर्व विभाग अध्यक्ष पेडियाट्रिक्स, डॉ ज्योति सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष पेडियाट्रिक्स, डॉ के के पाण्डे विशेषज्ञ आर्थ्रोपोडा ऑर्थोपेडिक्स,गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना पांडे,डॉ. अमित त्रिपाठी (संचालक, शांति ट्रामा हॉस्पिटल), डॉ. प्रदीप सिंह (बीएमओ), डॉ. प्रियंका त्रिपाठी (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. विकास श्रीवास्तव (वरिष्ठ चिकित्सक) सहित अनेक प्रबुद्ध चिकित्सकों को संस्था की उप क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी (भोपाल जोन) द्वारा शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित विंध्य के गौरवशाली चिकित्सा विदों ने अपने अनुभवों में कहा कि मानवता की सेवा करना उनका पुनीत कर्तव्य है और वह इसी तरह की सेवाएं निरंतर करते रहेंगे। इस सम्मान को पाकर उन्हें अत्यंत गौरव का अनुभव हुआ है और खुशी भी प्राप्त हुई है।
दीदी निर्मला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, यह एक तपस्या है। सेवा, समर्पण और करुणा ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है।”
इस भव्य कार्यक्रम में नगर के अन्य चिकित्सक, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं संस्थान के अनेक सदस्य ससम्मान उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा के पूर्व संचालक डॉक्टर सी बी शुक्ला और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के जोनल अध्यक्ष डॉ. एच.के. पांडे ने अपने शुभकामना संदेश में की। उन्होंने आयोजकों को इस प्रेरणादायी पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार प्रेषित किया।
कार्यक्रम के विविध प्रकार सम्मानित चिकित्सकों के उद्बोधन , अनुभवों एवं राजयोग मेडिटेशन के अनुभवों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी के लिए शुभकामनाओं एवं सामूहिक राजयोग ध्यान सत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत के ब्रांड एंबेसडर प्राचार्य बीके दीपक तिवारी , और सुशील वर्मा ने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि चिकित्सक सचमुच देवदूत होते हैं।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ चिकित्सकों ने नशा मुक्त भारत बनाने की ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशंसा की ,और नशा मुक्त भारत बनाने का अपना संकल्प भी दोहराया। उन्होंने कहा कि वह नशा मुक्त भारत बनाने में पूरा-पूरा सहयोग देंगे और पूरे देश को नशा मुक्त बनाने में अपनीश्रेष्ठ भूमिका का निर्वहन करेंगे।






