इंदौर, मध्यप्रदेश। नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत बीएसएफ द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “स्पंदन” का आयोजन आज बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट श्री संजय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ से पधारे नारायण भाईजी ने “विचारों की शक्ति”, “मन की शक्ति” और “स्वयं के मन पर नियंत्रण” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उन्होंने बीएसएफ जवानों और शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों को आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए राजयोग ध्यान की सरल तकनीक भी सिखाई।
नारायण भाईजी ने बताया कि मन का बल ही सबसे बड़ा बल है, और यदि हम अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में मोड़ लें तो किसी भी प्रकार की लत या आदत को छोड़ा जा सकता है।
राजयोग से परमानंद का रस प्राप्त होता है जो बाहरी कोई भी नशे को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साथ ही उन्होंने एक्टिविटी के माध्यम से बताया कि कैसे भय आने की वजह से हथियार होते हुए भी हम दुश्मन का सामना नहीं कर पाते है। इसलिए जब हम सकारात्मक सोच द्वारा भय को जीत लेते है तो हम किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते है।
संजय जी ने बताया कि इस सत्र के माध्यम से बीएसएफ के जवानों को अवश्य ही मन को नियंत्रण करने में लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के अंत में नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी सभी उपस्थित जवानों एवं खिलाड़ियों से कराई गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
इस कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने और व्यसनों से मुक्त जीवन जीने की नई प्रेरणा दी।







