मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।शहडोल : ब्यौहारी जेल में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

शहडोल : ब्यौहारी जेल में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

शहडोल ,मध्य प्रदेश। भारत देश त्योहारों का देश है और जितने भी त्यौहार हैं सभी में बहनों का बड़ा अहम रोल है आज भी हम आपके पास आए हैं तो परमात्मा का प्यार लेकर आए हैं। हम सभी परमात्मा पिता की संतान हैं और संतान की सुरक्षा करना भी पिता का काम है तो परमात्मा पिता ने आपके लिए यह रक्षा का सूत्र भेजा है। परमात्मा चाहते हैं कि हमारे बच्चे सब सुखी रहें , सम्पन्न रहें। लेकिन वर्तमान समय हम देख रहे हैं कि सभी को कोई ना कोई दुख है, परेशानी है। आज छोटे से बच्चे को भी तनाव है। इसका कारण है कि हम अपने आप को, अपने पिता परमात्मा को भूल गए हैं, इसीलिए अपने पिता की संपत्ति को भी भूल गए हैं। परमात्मा हमारा मात – पिता है। हम सभी कहते तो हैं लेकिन अपने आप से पूछें कि वो रिश्ता निभाते हैं, अनुभव करते हैं। यदि सम्बन्ध है तो सुख की अनुभूति होती है। अपनी सारी परेशानियों को पिता परमात्मा को सौंप दें और हल्के हो जाएं तो जीवन खुशहाल हो जाएगा।
उक्त विचार बी के रूपा बहन ने जेल में बंदी भाईयों को समझाते हुए व्यक्त किए वे रक्षाबंधन के अवसर पर सुधारगृह में बंदी भाईयों को परमात्मा प्यार का पवित्र रक्षा सूत्र बांधने आए थे।
बी के पल्लवी बहन ने ब्रह्मकुमारीज द्वारा दी जा रही शिक्षाओं पर प्रकाश डाला , नशा को छोड़ने की सभी से प्रतिज्ञा कराई। बी के सरिता बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। जेलर श्री शशांक सिंह जी ने कहा कि हम भी चाहते हैं आप सभी अपना स्वतंत्र रूप से जीएं। हमारी शुभ आश है कि आप अपने पुराने स्वभाव को बदल परमात्मा द्वारा सिखाए जा रहे गीता ज्ञान को प्राप्त करें और समाज में एक पहचान बनाएं। इस कार्यक्रम में शहडोल से बी के पल्लवी बहन, बी के देवदत्त भाई, कौशल्या बहन, ब्यौहारी से बी के रूपा बहन, बी के सरिता बहन, बी के सुधाकर भाई, पूजा बहन सभी सम्मिलित हुए। बहनों ने सभी बंदी भाईयों को राखी बांधकर मुख मीठा कराया और अध्यात्मिक साहित्य भी वितरित किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments