मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज की तिरंगा यात्रा से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के...

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज की तिरंगा यात्रा से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के उद्घोष से गुंजायमान हुआ

राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

छतरपुर,मध्य प्रदेश : राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छतरपुर के साधकों ने सुबह नगर में जन जागृति के लिए ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर से एमएलबी स्कूल होते हुए छत्रसाल चौराहे से किशोर सागर तक विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली। साथ ही देश की शान तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह तिरंगा यात्रा छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा एवं बीके रमा बहन के मार्गदर्शन में रथ पर विराजित भारत माता के साथ निकाली गई। इस रैली के दौरान समूचा छतरपुर ” हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” और भारत माता की जय उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
इस तिरंगा यात्रा को न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु प्रताप सोलंकी, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी, दर्शना वृद्ध आश्रम संचालिका प्रभा विदु, गांधी आश्रम संचालिका दमयंती पाणि, एक्सीलेंस स्कूल पूर्व प्राचार्य एस के उपाध्याय, समाजसेवी शंकर लाल सोनी,चौरसिया समाज अध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
न्यायाधीश सोलंकी जी इस यात्रा में छत्रसाल चौराहे तक और सभी अतिथिगण यात्रा में अंत तक साथ-साथ चले और यात्रा का किशोर सागर में समापन कराया तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को प्रसाद ग्रहण करवाया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments