मुख पृष्ठसमाचारतिरंगा अभियान के अंतर्गत बैतूल शहर मे मोटर साइकिल रैली का आयोजन...

तिरंगा अभियान के अंतर्गत बैतूल शहर मे मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया

सारणी,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ के सारणी सेवाकेन्द्र द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बैतूल शहर मे मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमे ब्रह्माकुमारीज़ के बैतूल सेवाकेन्द्र के भाई बहनों ने भाग लिया। रैली की शुरुवात ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपवन मे तिरंगा फहराकर की गई । रैली शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य स्थानों से होती हुई शहर का चक्र लगाते वापस सेवाकेंद्र पहुच कर रैली सम्पन्न हुई ।  सारणी   सेवाकेंद्र प्रभारी बी के सुनीता बहन ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि हम सभी भारतवासी आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस को हर घर पर तिरंगा लहराकर एक उत्सव के रूप मे मनाए । इस रैली मे शहर के कई गणमान्य भी उपस्थित हुए । 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments