संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन
बहूओं ने सासू मां का किया सम्मान
वृद्धावस्था में सेवा करने का लिया संकल्प
खजुराहो,मध्य प्रदेश। घर बने मंदिर एवं गौरवपूर्ण वृद्धावस्था के अंतर्गत खजुराहो के ग्राम बमीठा में कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ ही साथ खजुराहो सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि बुजुर्गों को भौतिक सुख सुविधाओं की आवश्यकता नहीं है उन्हें अपने बेटे ,बेटी ,बहुएं, नाती , पोतों के आत्मीयता की आवश्यकता है । दादा, दादी, नाना ,नानी का अपने नाती पोतों के साथ प्रेम पूर्ण भावनात्मक संवाद ही उनके लिए सबसे बड़ी धरोहर है ।इसी कड़ी को बढाने के लिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चेहरे की चमक और भवन की ऊंचाइयों पर नजर ना डालें लेकिन जहां भी घर के बुजुर्ग मुस्कुराते दिखे समझ लेना आशियाना अमीरों का हैं।
हम अपने परिवार को जोड़कर रखें क्योंकि परिवार ही सुख-दुख में हमारा साथी होता हैं ।
हम सभी को अपने परिवार को जोड़कर रखना है मिटने नहीं देना है । पत्ता जब तक पेड़ से जुड़ा रहता है तब तक उसकी कीमत होती है अलग होने पर वह सूख जाता है
इसी प्रकार हम भी जुड़े रहें उस पेड़ के पत्ते की भांति । हमारी असली ताकत परिवार ही हैं। परिवार में चाहिए की बहू सास को मां समझे, और सास बहू को बेटी तो घर मंदिर बन सकता हैं ,और परिवार स्वर्ग बन सकता हैं ,बस हमारी मन की धारणा हैं ।हम परिवर्तित होते हैं तो हमारा परिवार, समाज, बदलकर एक स्वर्णिम समाज बन जाएगा। जिसमें दुख अशांति की कोई जगह नहीं होगी ।
हम सब आज के दिन मन से एक दूसरे को माफ करें और माफी मांगे,एवं आज से एक नए रिश्ते की शुरुआत करें हमारा रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहें उसके लिए हम एक दूसरे को समझें और एक दूसरे के विचारों को सम्मान दें
नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को प्रेरणा दी। कि कैसे हमें बड़ों से आशीर्वाद लेना है मिलकर चलना है।
तत्पश्चात सभी बहूओं ने सासू मां के सम्मान में तिलक, माला एवं गिफ्ट देकर , आरती उतारी एवं चरण स्पर्श करती आशीर्वाद प्राप्त किया । नगर के प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित रही एवं सैकड़ो महिलाओं के मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने दिल से संकल्प किया कि आज से हमें अपने घर को मंदिर बनाना हैं ।
नए भवन में परिवर्तित हुए ब्रह्माकुमारी पाठशाला का शुभारंभ हुआ एवं शिव ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। एवं प्रेरणादाई गेम्स भी कराए गए सभी ने गेम्स का बहुत आनंद लिया।












