कोटा, राजस्थान। शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ऑडिटोरियम, श्रीनाथपुरम सेक्टर–D में 1 फरवरी 2026 को आयोजित चंबल फिल्म फेस्टिवल 2026 में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सिनेमा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रसिद्ध निर्देशक बी.के. पम्पोश मिश्रा को उनकी चर्चित फिल्म “महामहिम दीदीजी मुरमु” के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक फिल्म (Most Inspirational Movie) का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह फिल्म का 11 वाँ राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
यह पुरस्कार अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही, प्रसिद्ध अभिनेत्री सीमा बिस्वास को ईश्वरीय संदेश एवं तोली ब्रह्माकुमारी की सब-ज़ोन इंचार्ज बी.के. उर्मिला बहनजी द्वारा प्रदान की गई। आयोजन में फेस्टिवल के संस्थापक श्री कपिल सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फिल्म की निर्माता बी.के. प्रभा मिश्रा हैं और इसे ओम शांति शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के गीतों को सुप्रसिद्ध गायिका साधना सरगम ने अपनी मधुर आवाज से विशेष ऊंचाई प्रदान की है।
यह उपलब्धि ब्रह्माकुमारी एवं यज्ञ परिवार के लिए गर्व का विषय है।









