दीपप्रज्वलन के बाद गृप फोटो मे चैतन्य तथारे- उपआयुक्त राज्य कर (जीएसटी) , प्रिती चैतन्य ताठरे-बृहन्मुंबई महानगरपालिका ऑडिटर, श्री. राजू बीडकर-वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक, धारावी पोलीस ठाणे,श्री. आनंद भोसले -शिवसेना शाखा प्रमुख ,धारावी ,ब्रह्माकुमारी लता दिदी तथा अन्य
मुंबई-धारावी , महाराष्ट्र। प्रजापिताब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय धारावी सेवाकेंद्र द्वारा जनता नगर सोसायटी के सामने सब्जी मार्केट के प्रांगण में बारा ज्योतिर्लिंगम झांकी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन चैतन्य तथारे- उपआयुक्त राज्य कर (जीएसटी) , प्रिती चैतन्य ताठरे-बृहन्मुंबई महानगरपालिका ऑडिटर, श्री. राजू बीडकर-वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक, धारावी पोलीस ठाणे, मुंबई, किरण काळे-शिवसेना शाखाप्रमुख, धारावी, प्रकाश आचरेकर- शिवसेना विभाग प्रमुख, श्री. आनंद भोसले-शिवसेना शाखा प्रमुख धारावी, डॉ. अतुलकुमार डी. शुक्ला ,क्लिफ्टन परेरा- बिझनेस मॅन धारावी, ब्रह्माकुमारी लता दिदी- संचालिका ब्रह्माकुमारीज धारावी मुंबई सेवाकेंद्र ने किया।
चैतन्य ताठरे-उपआयुक्त राज्य कर (जीएसटी) ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय धारावी सेवाकेंद्र द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन हर साल होता है | कार्यक्रम के आयोजन के साथ आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा लोगों को जागृत करने का कार्य किया जाता। इस संस्था द्वारा व्यसनमुक्ती अभियान के. अंतर्गत लोगो को व्यसनों से मुक्त करने कार्य किया जाता।
कार्यक्रम में राजयोग चित्र प्रदर्शनी द्वारा शिवरात्री का आध्यात्मिक रहस्य समझाया गया। 1,500 से भी अधिक लोगो ने इस कार्यक्रम का लाभ हुआ।










