मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: गुलजार दादी की याद में भव्य आयोजन: शांति धाम रीवा में...

रीवा: गुलजार दादी की याद में भव्य आयोजन: शांति धाम रीवा में पांचवा अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया

दादी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और रीवा को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का संकल्प , नशा मुक्ति शिव संदेश रथ यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ 

रीवा,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति धाम झिरिया रीवा में गुलजार दादी का पांचवा अव्यक्त आरोहण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के अनुयायियों ने दादी की याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए और उनके जीवन से प्रेरणा ली।

इस अवसर पर दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया और उनकी स्मृतियों को संस्थान की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लता दीदी जी ने सभी से साझा किया। उन्होंने दादी जी के जीवन के बारे में बताया और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डॉ. मेजर विभा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर सोनल अग्रवाल, संध्या गौतम, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. विकास श्रीवास्तव तथा साकेत श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नशा मुक्ति भारत अभियान के नोडल निदेशक वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लोकप्रिय शायर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर गायक नीलेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार सेन, विजय बेंजामिन, ललिता पाण्डे, अंकू तिवारी, संध्या श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से बीके प्रमोद भाई, बीके विजय भाई, बीके सुभाष भाई, बीके सत्येंद्र भाई, बीके आर बी पटेल, बीके ज्योति बहन, बीके शांति बहन, बीके नेहा बहन, बीके सूरज भाई और अन्य सभी भाई बहने उपस्थित रहे।

दादी जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में_ दादी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए, समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए, समाज को चिंता मुक्त बनाने के लिए और समाज को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए इस विशेष दिवस से संस्थान द्वारा शिव संदेश रथ यात्रा का दूसरा चरण की विधिवत शुरुआत की गई।

गौरवतलब है कि प्रथम चरण की रथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी ने किया था। इस चरण में यह शिव संदेश रथ नशा मुक्ति, जीवन तनाव मुक्त, खुशनुमा जीवनशैली का संदेश रीवा के पूरे 45 वार्डों में भ्रमण कर जन जागरण अभियान के रूप में प्रसारित किया गया। दूसरे चरण में यह रथ रीवा के नजदीकी ग्रामीण अंचलों में और तीसरे चरण में रीवा के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के संयोजक वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक राजयोगी ब्रह्मा कुमार बीके प्रकाश भाई ने बताया कि संपूर्ण जिले को नशा मुक्ति के लिए जागृत करने के उपरांत इसका विधिवत भव्य समापन रीवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस जन जागरण में अपना सहयोग देने वाले सेवाधारियों का सम्मान और साथ में इस जन जागरण यात्रा से लाभान्वित हुए अपने जीवन को परिवर्तन करने वाले नशा मुक्त हुए लोगों को विशेषतः सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दादी जी की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments