मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर-केशव नगर : “ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग” का उद्घाटन, महापौर ने किया नामकरण शिलापट्ट...

कानपुर-केशव नगर : “ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग” का उद्घाटन, महापौर ने किया नामकरण शिलापट्ट अनावरण

कानपुर-केशव नगर ,उत्तर प्रदेश। उस्मानपुर कॉलोनी से शिवाजी स्कूल तक जाने वाली सड़क का नामकरण “ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग” के रूप में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला पांडे, महापौर कानपुर द्वारा नामकरण शिलापट्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
समारोह में ब्रह्माकुमारीज संस्था की वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दुलारी दादी जी (सबजोन इंचार्ज, किदवई नगर, कानपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता श्री बालचंद मिश्रा, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बी के शशी दीदी , बी के आरती दीदी, बी के सुनीता बहन , बीके मानसिंह भाई , बी के राकेश भाई, बीके अनुराग भाई, ओमप्रकाश तौरानी एवं पार्षद आरती गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी ने कहा कि “ब्रह्माकुमारीज़ संस्था समाज में नैतिकता, शांति और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दे रही है। इस मार्ग का नाम ‘ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग’रखा जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।”
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था की वरिष्ठ राजयोगिनी दुलारी दादी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “सच्ची प्रगति आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है। राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में शांति, शक्ति और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। यह नामकरण समाज में आध्यात्मिक चेतना को और सुदृढ़ करेगा।”
श्री बालचंद मिश्र ने कहा कि “ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा समाज में जो नैतिक और आध्यात्मिक जागरण का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments