इंदौर- गंगोत्री विहार, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के श्री साईं गंगोत्री विहार स्थित ज्ञानदीप भवन राजयोग मेडिटेशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “वंदेमातरम् – स्वर्णिम भारत” थीम पर आधारित सम्मान समारोह एवं प्रेरणादायी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 30 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया।




