— “माइंड जिम” से मिला मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का संदेश
—स्वास्थ्य शिविर में 10 लाख तक के हेल्थ कार्ड, दंत जांच और जनसेवाएं उपलब्ध
मोहाली, पंजाब : World Health Day 2026 के अवसर पर Brahma Kumaris, मोहाली द्वारा सुख शांति भवन, फेज-7, मोहाली में “माइंड जिम” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम BK Prem Didi, प्रभारी, राजयोग केंद्र, मोहाली सर्कल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
5 से 7 अप्रैल 2026 तक चले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्वास अभ्यास, संगीतमय व्यायाम तथा राजयोग ध्यान का अनुभव कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।
BK Aditi ने समग्र स्वास्थ्य के महत्व को बताते करते हुए कहा कि सच्चा स्वास्थ्य शरीर, मन और आत्मा के संतुलन से ही संभव है। उन्होंने सकारात्मक सोच और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
माइंड जिम कार्यक्रम के साथ-साथ 6 अप्रैल 2026 को ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन परिसर में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जो Dr. S. S. Ahluwalia, स्टेट सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता, पंजाब (AAP) तथा चेयरमैन, पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर में जनहित की अनेक सेवाएं प्रदान की गईं। ₹10 लाख तक के लाभ वाले हेल्थ कार्ड बनाए गए, साथ ही वोटर कार्ड भी बनाए गए तथा एक विशेष बस के माध्यम से दांतों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
डॉ. एस. एस. अहलूवालिया ने ब्रह्माकुमारीज परिसर का दौरा भी किया और कहा कि यहाँ आकर उन्हें अत्यंत शांति का अनुभव हुआ। उन्हें संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया, जिसे देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए और ब्रह्माकुमारीज द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर BK Meena, राजयोग शिक्षिका, मोहाली तथा BK Anju, राजयोग शिक्षिका, रूपनगर भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के तीसरे दिन, 7 अप्रैल को गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, मोहाली के लगभग 80 विद्यार्थियों के समूह ने कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ Ms. Harpreet Kaur, स्कूल प्रिंसिपल भी उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों को समग्र स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया, जिसके बाद उन्होंने संगीत व्यायाम एवं ध्यान का अनुभव किया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
इसी दिन Wyndham Mohali Club से आए प्रतिनिधिमंडल ने भी माइंड जिम कार्यक्रम का दौरा किया। इस टीम का नेतृत्व Sudhir Chawla, जनरल मैनेजर ने किया, जो अन्य प्रबंधन स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने ध्यान सत्र का अनुभव किया तथा आर्ट गैलरी का अवलोकन भी किया। सभी ने यहां के शांतिपूर्ण वातावरण की सराहना की और कार्यक्रम की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ध्यान सत्रों को प्रतिभागियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सभी ने स्वयं को अधिक शांत, प्रसन्न और ऊर्जावान अनुभव किया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और आंतरिक शांति को अपनाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।








