समाज की अशुद्धियों की आत्म शुद्धी की सेवा कर रही हैं ब्रहमाकुमारी बहिने – डॉ बबीता चौहान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष
सकारत्मक विचारों का केंद्र बन गया है ब्रह्माकुमारी संस्थान – गोविन्द भाई विभाग प्रचारक आर आर एस
हाथरस आनंदपुरी कॉलोनी , उत्तर प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों के स्वागत से हुआ | पीत वस्त्र एवं पुष्पों द्वारा स्वागत किया गया|
बालिका लक्ष्मी ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया|
तत्पश्चात मन्दिरों के पुजारियों एवं आचार्यों का अभिनन्दन किया गया| इनमैं पंडित गणेश वशिस्ठ नवग्रह के महंत दिनेश शर्मा , पंडित आशीस शर्मा , पंडित सुरेश , पंडित मनौज शर्मा , पंडित श्री श्याम ,पंडित गौतम आदि शामिल थे |
इस अवसर पर दिल्ली से पधारे बी के ओमकार भाई ने सकारात्मक सोच रखकर किस प्रकार तनावमुक रहा जाये पैर चर्चा की | उन्होने कहा कि सारा परिवार अपना है , संसार अपना है लेकिन सबके संस्कार अपने हैं यह सोच रखकर ही स्वयम को और सर्व को संतुस्ट किया जा सकता है| बच्चों को संसार की बुराइयों से बचाने के लिए अपने बच्चों के लिय धन और सुविधाओं के साथ उनसे बातचीत का नियमित क्रम आज के समय बी बहुत जरुरी हँ |
ब्रह्मा वत्शों से खचाखच भरे गेस्ट हाउस मैं मुख्य अथिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह चौहान ने अपने उदबोधन मैं कहा कि भले ही आज सभी अति बिजी हों लेकिन थोडा समय निकाल कर अपने बच्चों सहित योग और संस्कार शुद्धी के लिए ब्रह्माकुमारी केंद्र पर जरुर जाइये| यह शरीर और मन को शुद्धी के केंद्र हैं |
आर आर एस के विभाग प्रचारक भाई गोविन्द ने ब्रहमाकुमारी संगठन की प्रसंशा करते हुए कहा किआज सकारत्मक विचारों का केंद्र बन गया है ब्रह्माकुमारी संस्थान | आगे चलकर के लिए सकारत्मक उर्जा का केंद्र बन जाएग|
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय , देवेन्द्र मोहता , बाँके बिहारी मंदिर के ट्रस्टी अवधेश सिंह अनिल कुमार वार्ष्णेय , कवि चिंतन , ब्रज कला केंद्र अध्यक्ष चन्द्र गुप्त विक्रमादित्य सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंद पूरी केंद्र के वार्षिकोत्सव की बी के शांता बहिन और सभी ब्रह्मा वत्सो को बधाई दीं | रवि चौहान भट्ट वालों ने भी उपस्थित मंच का स्वागत किया।
बी के शांता बहिन और बी के हेमलता बहिन का भी अभिनन्दन किया गया| केक भी कटा गया|
बी के स्वेता बहिन ने संस्था का परिचय कराया| बी के दुर्गेश ,बी के मीना बहिन , विकास भाई बी के उमा बहिन , बी के नीतू बहिन, वंदना , देवेश दिक्सित , नन्द कुमार, गजेन्द्र , राकेश कुमार , राजू भाई अदि ने प्रबंधन किया|
निस्वार्थ सेवा संस्थान की भाई नीरज और निष्कर्ष ने महिला आयोग के अध्यक्ष बबीता बहन का सम्मान किया। सभी का सम्मान फिर बीके शांता बहन ने किया और आभार व्यक्त किया |
कमल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भावविनी नृत्य प्रस्तुति दी। नैंसी बहन ने भी सुंदर मां का गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अनेक गीता पाठशालाओं के बहुत सारे ब्रह्मा वत्स और शहर के लोग उपस्थित रहे |







