मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर : दिव्यांग परमात्मा के विशेष बच्चे हैं जो कुछ विशेष करने...

छतरपुर : दिव्यांग परमात्मा के विशेष बच्चे हैं जो कुछ विशेष करने के लिए ही पैदा हुए हैं- ब्रह्माकुमारीज़

ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ सेवा केंद्र द्वारा निर्वाना फाउंडेशन में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम

छतरपुर,मध्य प्रदेश। दिव्यांग भाई बहनों के कल्याण सहयोग और आत्म बल को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेम और संवेदनशीलता के साथ ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ सेवाकेंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्यांग सेवा प्रभाग के तहत देरी रोड स्थित निर्वाणा फाउंडेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति से की गई तत्पश्चात विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा दीदी ने कहा कि दिव्यांग परमात्मा के भी विशेष बच्चे हैं जो कुछ विशेष करने के लिए ही पैदा हुए हैं। उन्होंने ऐसे बच्चों को सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा मजबूत व गुणवान बताते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनके अभिरुचि के अनुसार सेवा कार्य या प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज के मुख्य धारा में शामिल किया जा सकता है और निर्वाना फाउंडेशन यह कार्य बहुत ही रुचि से और भावना से कर रहा है। इस ऊंचे कार्य और बच्चों को मातृवत और पित्रृवत स्नेह देने के लिए उन्होंने फाउंडेशन के संचालक संजय सिंह जी को बधाई दी।
इस अवसर पर बीके मुस्कान एवं वर्षा बहन ने बच्चों को डांस एक्टिविटी कराके उत्साह से भर दिया और दिव्यांग बच्चों ने बहुत सुंदर भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी प्रतिभा पिपरसानिया ने एक माह पूर्व अपने 24 वर्ष के दिवंगत बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सभी बच्चों को जरूरत की चीजें गिफ्ट में दी। उनके बेटे की आत्मा की शांति के लिए फाउंडेशन संचालक संजय सिंह एवं सभी दिव्यांग बच्चों ने शांति प्रार्थना के साथ ओम ध्वनि कर श्रद्धांजलि अर्पित की जो बहुत ही भावुक क्षण रहा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments