नौगांव,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मैं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदरणीय नंदा बहन जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के पांच तत्वों से मिलकर हमारा यह शरीर बना है जो इन्हीं तत्वों की मांग करता है इसलिए हम सभी की जिम्मेवारी है इन तत्वों की रक्षा करना पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना प्रकृति परिवर्तन के लिए हमें सबसे पहले स्वयं का परिवर्तन करना है स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझ कर पर्यावरण की रक्षा कर औरों को भी प्रेरित करना है। बीके मोहिनी प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि आप सभी अपने जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ या सफलता के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाये एवं उसकी रक्षा करें। सभी भाई बहन अपने घर से एक-एक पौधा ले उन सभी पौधों को रोपित करने के लिए बी के मोहिनी ने कहा इन पौधों को उचित स्थान पर लगाया जाएगा यह पौधे हमारे जीवन रक्षक है। सभी को ईश्वरीय प्रसाद भी प्रदान किया गया कार्यक्रम में बीके आदरणीय नंदा बहन जी, बीके मोहिनी एवं क्लास के अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।






