
सभी अतिथियों ने संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वड़ोदरा -अटलादरा,गुजरात: वैश्विक स्तर पर योग महत्व की स्वीकार्यता के रूप में स्थापित हो चुके 21 जून के दिन को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अटलादरा सेवाकेंद्र में योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भावनगर से सांसद माननीय नीमु बेन बाम्भड़िया जी और स्थानीय सांसद एवं प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ हेमांग भाई जोशी एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रसिक भाई प्रजापति जी विशिष्ट अतिथियों के रूप में पधारे।
साथ में कॉरपोरेटर विष्णु भाई प्रजापति, कॉरपोरेटर निमिषा बेन शाह, अस्सिटेंट म्युनिसिपल कमिश्नर श्री जितेंद्र भाई ब्रह्मभट्ट, वार्ड नंबर 11 के प्रमुख श्री भीम सिंह वसावा, और पूर्व कॉर्पोरेटर महालक्ष्मी बेन भी पधारे।
ब्रह्मlकुमारी बहनों ने सभी अतिथियों का तिलक व खेस पहना कर एवं सौगात व प्रसाद भेंट करके हार्दिक स्वागत किया जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सबसे पहले संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को सभी अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री नीमु बेन ने कहा की मुझे वडोदरा सांसद डॉ हेमांग जी ने सेवाकेंद्र की ओर से योग दिवस पर यहां आने का निमंत्रण दिया तो मैंने तुरंत स्वीकार किया क्योंकि मेरे संस्था के साथ के पूर्व के भी बहुत अच्छे अनुभव रहे हैं मैं संस्था मुख्यालय माउंट आबू सहित भावनगर दिल्ली आदि सभी जगह पर संस्था के कार्यक्रमों में जाती रही हूं। और केंद्रीय मंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद दिल्ली में 5000 ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मैंने सामूहिक योग में भाग लिया जिसका मेरा बहुत सुंदर अनुभव रहा इसीलिए इस कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए बहुत प्रसन्नता का विषय है और इस अवसर पर मैं सभी से यही अपील करती हूं कि हम सभी योग को जीवन में अपने और एक साथ मिलकर देश को आगे ले चलें।
सांसद डॉ हेमांग भाई जोशी ने अपनी शुभकामनाओं में कहा की मैंने माननीय मंत्री जी से यहां आने का विशेष आग्रह इसलिए किया क्योंकि मैंने देखा है कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था एक ऐसी ऑर्गेनाइजेशन है जो की जनहित हेतु सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं या प्रधानमंत्री जी के विजन को पूरा करने के लिए सबसे पहले आगे बढ़ती है और अटलादरा सेवाकेंद्र को मैंने ऐसी सेवाओं में सर्वप्रथम पहल करते हुए देखा है। इस सेवाकेंद्र में अरुणा दीदी व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक का कार्य कर रही है यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। इस प्रकार से संस्था पूरी तरह समाज एवं देश हित में कार्य कर रही है अपने इस अनुभव को माननीय मंत्री जी के साथ शेयर करने के उद्देश्य से मैंने उन्हें यहां आमंत्रित किया और उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार किया जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। और मैं यही शुभकामना करता हूं कि हम सभी मिलकर योग और सहकार भाव के साथ देश व समाज की सेवा करते रहे।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का योग दिवस पर दिया गया संदेश भी प्रोजेक्टर पर सभी को दिखाया गया। अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी ने योग की वैश्विक उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए देशवासियों से साल के 365 दिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अपील के प्रति सेवाकेंद्र की सह संचालिका बीके पूनम दीदी ने सभी भाई बहनों का आह्वान किया की सभी प्रधानमंत्री जी के इस शुभ संकल्प को पूरा करने में सहभागी बने और कहा कि हम सेवाकेंद्र पर वर्ष के 365 दिन योग का कार्यक्रम भी शुरू करेंगे और अपनी सेवाएं जनहित कार्यों में हमेशा देते रहेंगे। उन्होंने सभी को राजयोग सीखने के लिए भी आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में गुजरात योग बोर्ड की योग प्रशिक्षक डॉ पूर्वी बेन मोदी ने अपनी टीम के साथ सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया और साथ में योग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां व टिप्स दीं। सेवाकेंद्र के नए भंडारे में नीमू बेन एवं डॉ हेमांग जोशी जी ने नारियल फोड़ कर शुभ शगुन किया। उन्होंने कार्यक्रम के साथ संस्था में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर किया जा रहे पौधा वितरण कार्यक्रम में भाई बहनों को पौधे वितरित किए।
Photos Link https://drive.google.com/drive/folders/1W-bckuCr2BSa1GHfdsSwffu4euFmphcG?usp=sharing










