तखतपुर,छत्तीसगढ़। “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुख शांति भवन में तीन दिवसीय “बाल व्यक्तित्व विकास” शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात सेवा केंद्र प्रभारी बी के ममता दीदी ने बच्चों को गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र सिखाया, इतनी शक्ति हमें देना दाता …..प्रार्थना के बाद बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परमात्मा इस संसार को सुखमय देखना चाहते है इसलिए वह हमें प्रेम स्वरुप देखना चाहते है।






