मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसदेहरादून : प्रणायाम व योगाभ्यास करके योग से तन-मन के स्वास्थ्य का...

देहरादून : प्रणायाम व योगाभ्यास करके योग से तन-मन के स्वास्थ्य का संदेश दिया

देहरादून,उत्तराखंड: नजीबाबाद-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के देहरादून सब जोन केंद्र ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नजीबाबाद के सप्तपदी गार्डन में राजयोग,हठयोग , प्रणायाम व योगाभ्यास करके योग से तन-मन के स्वास्थ्य का संदेश दिया। एक साथ विभिन्न विधाओं में योग प्रस्तुति देकर योग को ईश्वर के साथ जोड़कर रूहानियत का सन्देश भी दिया गया।

ब्रह्माकुमारीज योग दिवस  महोत्सव का उदघाटन धामपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा-बहन लीना सिंघल,शिक्षा विद आशीष सिंघल,राजयोगिनी बीके मंजू दीदी,विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन व ब्रह्मकुमार सुशील भाई ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्जवलित करके किया

देहरादून – सब जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके मंजू दीदी,हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके मीना दीदी,रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी,नजीबाबाद ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रभारी बीके शालू दीदी समेत अनेक केंद्रों से आई राजयोगिनीयो ने जहां संयुक्त रूप से राजयोग का अभ्यास कराते हुए योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला,वही संचालन करते हुए राजयोगी बीके सुशील भाई ने बताया कि राजयोग ही वास्तव में प्राचीन योग विद्या है ,जिसके माध्यम से आत्मा योग लगाकर परमात्मा से मिलती है।जिसकी प्रमाणिकता भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी स्वीकार की है।।
धामपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष बहन लीना सिंघल ने राजयोग व भौतिक योग दोनो को उपयोगी बताया व उसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया।उन्होंने योग दिवस को मानव जीवन के लिए प्रेरक बताया और योग अपनाने की सलाह दी।

युवा योग शिक्षक तुषार ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया व प्राणायाम कराकर प्राणायाम के फायदे भी गिनाए।

शिक्षाविद आशीष सिंघल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि योग जीवन नियमित दिनचर्या की तरह होना चाहिए, तभी हम रोगमुक्त होकर स्वस्थ रह सकते है।युवा संगीतकार विपुल ने गिटार की धुन पर शिवमय गायन किया।

इस अवसर पर गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद की आचार्य दुर्गेश आर्या के नेतृत्व में ब्रह्माचारिणी स्वाति आर्या,रूबी आर्या,ऋचा आर्या व ख्याति आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोगमुक्ति के आसन कराए।

कार्यक्रम में ऋषिकेश सेवा केंद्र प्रभारी बीके आरती,सेलाकुई  केंद्र प्रभारी बीके सोनिया, विकास नगर केंद्र प्रभारी बीके तारा ,विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन, वरिष्ठ पत्रकार अमन कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments