बिजावर, मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ब्रह्माकुमारी विद्यालय तथा सटई के गणमान्य के साथ में 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें टीआई श्रीमती सुनीता विदुवा जी, नगर पालिका अध्यक्ष (सटई) श्रीमती माया राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष (सटई) पुष्पेंद्र सिंह, हाई सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य सुशीला वर्मा, सोनी समाज उपाध्यक्ष नरेश सोनी, आरएसएस कार्यकर्ता अज्ञात जैन, पत्रकार बंधु ऋषि असाटी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहायक खंड कार्यवाह शोभाराम विश्वकर्मा द्वारा कोमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।
ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से पधारी बिजावर उपसेवा केंद्र संचालिका बीके प्रीती दीदी ने योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में लिए जा रहे कार्यों के बारे में सूचित करवाया, उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक सशक्तिकरण का मार्ग है।
ब्रह्माकुमारी संस्था मानव जीवन में जीवन जीने की कला सहज राजयोग के अभ्यास द्वारा जन जन तक पहुंचा रहा है।
ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पट्टे उड़कर और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लेकर समाज में योग के प्रति जागरूकता को प्रस्तुत किया।
बीके प्रीति दीदी द्वारा सभी को राजयोग का अभ्यास करवाया गया।
कुमारी पूजा के माध्यम से योग पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
आए हुए सभी गणमान्य को ईश्वरीय प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।






