मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशवाराणसी-सारनाथ: ब्रह्माकुमारीज़ सारनाथ में पौधा वितरण- एक पेड, माँ के नाम के...

वाराणसी-सारनाथ: ब्रह्माकुमारीज़ सारनाथ में पौधा वितरण- एक पेड, माँ के नाम के तहत चलाई गई जागरूकता

डॉ दीपिका सिंह को पौधा देते हुए

वाराणसी -सारनाथ,उत्तर प्रदेश। एक पेड़‌ माँ के नाम अभियान के तहत नगर निगम वाराणसी द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों को ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय मुख्यालय सारनाथ में वितरित किया गया । प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री एवं शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल के संयोजन से सारनाथ में ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रीय प्रभारी ब्र.कु. परनिता दीदी, प्रबंधक ब्र.कु. दीपेंद्र के हाथों तकरीबन 200 लोगों को पौधे वितरित किए गए । संस्था की क्षेत्रीय उप-प्रभारी ब्र.कु. गीता,सह-प्रभारी ब्र.कु. रंजना, शाखा प्रभारी ब्र.कु. राधिका, मोटीवेशनल ट्रेनर ब्र.कु. तापोशी के साथ स्थानीय पार्षद अभय पाण्डेय ने भी संस्था के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित अनेक प्रबुद्द्जनों को पीपल, नीम, आम, पाकड, बरगद जैसे अनेक पौधे वितरित किए ।
उक्त अवसर पर वक्ताओं ने बताया की माँ जीवन जननी हैं तो पौधे जीवन दायिनी । यदि हम पौधों को पल्लवित कर सुरक्षित करने में असफल हुए तो धरती पर जीवन जीना सम्भव नहीं होगा । अत: जीवन रक्षा के लिए पौधों का रोपण और रक्षा करना अति आवश्यक है । इसलिए हम सभी को अपनी माँ के नाम से पौधा लगाना एवं लगाने के लिए अनेकों को प्रेरित करना होगा ।
ब्र.कु. विपिन भाई के संयोजन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में ब्र.कु. पंकज, ब्र.कु. अमिता दीदी, ब्र.कु. रणधीर, गंगाधर, संदीप, मनिशा, प्रियंका, परी, पूजा, डा. दीपिका सिंह, रमेश सिंह, राजु, हेमलता, अशोक पटेल आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments