मुख पृष्ठसमाचारबरही : ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र को अच्छे सेवाओं के लिए सम्मानित...

बरही : ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र को अच्छे सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया

बरही,झारखंड:अपेम वेलफेयर फौंडेशन सह अपेम लाईव  न्यूज़ के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक समारोह कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र, बरही ,हजारीबाग , झारखंड को अच्छे सेवाओं  के लिए सम्मानित किया गया ।
अपेम वेलफेयर फाउंडेशन के चीफ एडवाइजर डॉक्टर अनिल कुमार, डाक्टर रंजना कुमारी,प्रेसिडेंट कम डायरेक्टर कृष्णा प्रजापति, कपिल कुमार डायरेक्टर, मुकेश केसरी डायरेक्टर, ने सेवाओं को देखते हुए प्रशंसा पत्र देकर के सम्मानित किया और ब्रह्माकुमारी संस्थान से अपेक्षा किया कि  आने वाला समय में तनाव अधिक बढ़ने वाले इस तनाव को कम करने में ब्रह्माकुमारी संस्थान के राजयोग मेडिटेशन अति कारगर साबित हो रहा है। सेवाओं को और तीव्रता से बढ़ाने की जरूरत है यह ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा। 
कार्यक्रम में सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रीना बहन, ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन और बीके रामदेव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments