सटाना, मध्य प्रदेश। सभा मंडप का उद्घाटन के अवसर पर बुरहानपुर सब् जोन संचालिका राजयोगिनी आदरणीय मंगला दीदी जी, मालेगांव सेंटर संचालिका आदरणीय राजयोगिनी शकुंतला दिदी जी, नगराअध्यक्ष श्रीमती हर्षदा राहुल पाटिल, नगरसेवक श्री चेतन रौंदड, नगरसेवक श्री भूषण सोनोने, उप नगराअध्यक्ष श्रीमती सोनाली बैताडे,नगरसेविका श्रीमती संगीता सोनने, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर मयूर पाटील, सटाना केंद्र संचालिका बी.के. अंजूलता, बी.के . दीपमाला, बी.के. वशाली बहन की उपस्थित में बोर्ड का अनावरण, पूजन, दीप प्रज्वलन, तथा फीता काटकर किया गया। साथ में सटाना सेंटर का 25वा वर्धापन दिन केक कटिंग कर मनाया गया, तथा सभी को आदरणीय शकुंतला दीदी ने आत्मा स्मृति का तिलक लगाकर आदरणीय मंगला दीदी जी ने रक्षासूत्र बांधा और ईश्वरीय सौगात भेंट की और सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार कीया। सभी ने वर्धापन दिन की तथा उद्घाटन की शुभकामनाएं दी।
सूत्रसंचालन बी.के. सोनू बहन ने किया।तथा आभार प्रदर्शन वसंत भाई ने किया। कुमारी श्रीक्षा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।





