बैकुंठपुर: सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी के छठवें दिन दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए

0
228
पूर्व श्रम एवं खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन भैयालाल राजवाड़े जी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल जी, बीके रेखा दीदी ब्रह्मा कुमारी बैकुंठपुर, दीप प्रज्वलन कर झांकी का उद्घाटन

बैकुंठपुर, छत्तीसगढ़ : नवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैकुंठपुर में सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी के छठवें दिन दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए पूर्व श्रम एवं खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय भैयालाल राजवाड़े जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल जी बीके रेखा दीदी ब्रह्माकुमारी संचालिका।

      आदिशक्ति के नौ रूपों के  जीवंत झांकी के दर्शन हेतु  कोरिया जिला के विधायक अंबिका सिंह देव जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका जी भी पधारे एवं झांकी का दर्शन एवं अवलोकन किया।

  सभी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया एवं लाभ लिया।देवियों की झांकी के साथ साथ सभी के लिए आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं नशा मुक्ति प्रदर्शनी भी रखी गई है।

   चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार रात्रि 11:00 बजे तक लगी रही। 

   चैतन्य देवियों की झांकी 5 अक्टूबर 2022 तक रहेगा साथ ही साथ 6 अक्टूबर 2022 से निशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें