मुख पृष्ठसमाचारआत्म निर्भर भारत किसान अभियान का समापन समारोह संपन्न

आत्म निर्भर भारत किसान अभियान का समापन समारोह संपन्न

तारसा,महाराष्ट्र : आत्म निर्भर भारत किसान अभियान का समापन समारोह संपन्न कामठी (तारसा) – आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में किसानों में जागृति लाने हेतु आत्मनिर्भर किसान स्वर्णिम भारत के पहचान यह अभियान निकाला गया, जो पूरा एक मास गांव-गांव में जाकर सेवा करते हुए कामठी के तारसा गांव में अभियान समाप्ति का कार्यक्रम रखा गया जिसमें विशाल शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव में संदेश दिया। कार्यक्रम में कृषि एवंपशु संवर्धन सभापति जिला परिषद नागपुर के श्री तापेश्वर वैद्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय किसानों को श्रेष्ठ दिशा दिखाकर पौष्टिक अन्न का निर्माण करना और कराना समय की मांग है। कम से कम हम जो अनाज उगाते हैं वह सेंद्रीय तरीके से उगाएंगे, यह जो कार्य ब्रह्माकुमारी विद्यालय कर रहा है वह गौरवपूर्ण है और सरकार के कार्य के लिए मदद है जो ऐसे निशुल्क सेवाएं प्रदान कर समाज को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर उन्नत किसान एवं कृषि साइंटिस्ट भालचंद्र ठाकुर ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसानी करना हमारी शान है और वैज्ञानिक प्रमाणों पर खेती करना एक उत्तम प्रयोगशाला है जो हम स्वयं ही करके स्वयं उसको अपने और अपने समाज के लिए उपयोग कर सकते उसका लाभ ले सकते हैं और शाश्वत योगिक खेती पद्धति द्वारा जो उगाए जाने वाला अनाज है उसकी गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि फसलों पर शुद्ध श्रेष्ठ संकल्पों के वाइब्रेशन का प्रयोग कर उसे सशक्त बनाया जाता है ताकि पुनः सातविक अन्न द्वारा मन का परिवर्तन हो और हमारा देश सुख-शांति संपन्न बन सही रूप में पूरे जगत के लिए रोल मॉडल बने यही अमृत महोत्सव की विशेष देन होगी। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी प्रेमलता दीदी ने अभियान का उद्देश और प्रस्ताविक में कहा की किसानो के लगत मूल्य को कम करना ,भूमि की उर्वरकता बढाना, विष मुक्त अन्न का निर्माण करना,किसानो में नैतिक मूल्यों को बढावा देना आदि विषय लेकर ये अभियान निकाला गया जिसमे, सभी तरह के लोगो ने बहुत बहुत सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद् किया। अभियान प्रमुख बी के शीला बहन ने सेवाओ की रिपोर्ट सुनाई जिसमे 170 गावो के लघभग हजारो लोगो ने इसका लाभ लिया। गाव गाव में किसानो ,युवाओ ,महिलाओ नगर पंचायतो ,स्कूल में विविध विषयो पर मार्गदर्शन किया गया। जिसका लाभ हजारो लोगो ने लिया। समापन कार्यक्रम में सभी अभियान यात्रिओ को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बी के प्रेमलता बहन ,बी के शीला बहन,बी के चन्द्रकला बहन,बी के रेखा बहन,बी के वसंता भाई ठाकरे, बीके जोगेंद्र भाई वाघमारे,बी के रणवीर भाई सम्मानित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति पूर्व विधायक देवराव जी रडके,जिल्हा परिषद् सदस्य सौ.शालिनी तै देशमुख ,सरपंच आनंदरावजी लेंडे, माजी उपसभापति विमल साबले ,श्रीराम भाई ठाकुर ,माजी सभापति सेवक उइके,नागेश भाई सहित कई गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में जन समुदाय के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments