मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरनरसिंहपुर: हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली एवम् भाई दूज का पर्व

नरसिंहपुर: हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली एवम् भाई दूज का पर्व

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर में दिपावली भाई दूज के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन एवम ब्रह्मा भोजन कार्य क्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर रोहित सिंह , एसडीएम राजेश शाह, सीएमएचओ ए के जैन, जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा, जेल अधीक्षक शैफली तिवारी, बहिन कु कुसुम जी तथा अन्य गण मान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवम स्वागत नृत्य एवम् प्रेरणादयी लघु नाटिका के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्योग मेडिटेशन के बाद सभी ने प्रेम से ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया । श्री सिंह ने कहा यहां अभिव्यक्ति नही अनुभूति की आवश्यकता है जो कि में स्वयं शक्ति शाली वेव्रेशन खुद अनुभव कर रहा हूं। श्रद्धेय बी के कुसुम दीदी ने जिला कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवम् उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली एवम् विश्व बंधुत्व का त्योहार भाई दोज की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments