बैतूल -मध्य प्रदेश। कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन । माननीय सांसद डी डी उइके, विधायक डा योगेश पंडाग्रे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भी साथ में पहुंचे । ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक और गुलदस्ता देकर किया स्वागत । मंत्री महोदय ने भोपाल से पधारी राजयोगिनी नीता बहन जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बैतूल सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी ने ज्ञान चर्चा कर दिया ईश्वरीय संदेश तथा सभी को जनसेवा का कार्य करते आगे बढ़ते रहने का दिया आशीर्वाद और शुभकामनाएं। ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी ने सभी को ईश्वरी प्रसाद देकर माउंट आबू पधारने का दिया निमंत्रण । सभी मेहमानों ने भवन में आकर की शांति की अनुभूति साथ ही ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय पधारने का लिया संकल्प।
बैतूल: कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन
RELATED ARTICLES











