राजिम: विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम

0
164

राजिम-नवापारा, छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा हरिहर शासकीय विद्यालय में छात्र और छात्राओं के मध्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन नेविवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जैसे विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को सारी विश्व में आध्यात्मिकता के द्वारा प्रचारित किया ऐसे ही हमें अपने जीवन में अध्यात्म से अपने को प्रकाशमान बनाना तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने बताया की  विवेक तभी आता है कि जब हमारे अंदर सत्य ज्ञान, सत्य समज ,स्वयं की पहचान हो।  ज्ञान बीज है और इसके बाद हमारे जीवन में जो सफलता का प्रकाश आता है वह फल है। तो हर कार्य की सफलता का आधार सत्य ज्ञान आध्यात्मिकता है ।जिसके द्वारा ही हम विवेकानंद के समान बन सकते हैं। प्राचार्य श्रीमती संध्या शर्मा ने बताया कि ब्रम्हाकुमारी के द्वारा प्रसारित किया जाने वाला आध्यात्मिक ज्ञान भारत के हर युवा लोगों को वापिस विवेक वान बनाएगा जिससे यह भारत 33 करोड़ देवी देवताओं वाला विवेकानंद के समान देवगुरु बन जाएगा। कार्यक्रम में व्याख्याता फारुक  खानम दानी मैडम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को राजयोग के द्वारा सत्य ज्ञान आत्मा की अनुभूति कराई गई।


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें