मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरपन्ना : राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने लिया व्यसन मुक्त जीवन...

पन्ना : राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने लिया व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प

दीप प्रज्ज्वलन करते हुए श्रीमती निशा जैन, पूर्व प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना, बीके सीता बहन, प्रभारी पन्ना उप सेवाकेंद्र, श्रीमती आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष, नगर पालिका पन्ना, श्री शेख अंजाम, उन्नत शिखर समिति NGO एवं अन्य।

युवाओं में मूल्यनिष्ठ, दिव्य संस्कारों के बीजारोपण की है, आवश्यकता : बीके सीता बहन


पन्ना,मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पन्ना में ‘सशक्त युवा – समृद्ध भारत’ विषय पर एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बहनजी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा उत्साह, ऊर्जा और गतिशीलता का झरना है। यह युवा ही है जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं। युवा ही, देश को विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करेंगे। इसलिए युवाओं को सही दिशा देना बहुत आवश्यक है। युवाओं में मूल्यनिष्ठ, दिव्य संस्कार की आज आवश्यकता है।       

  बहन जी ने सभी युवाओं को सात्विक जीवन शैली के बारे में समझाया। युवा वह जो चरित्रवान, गुणवान हो। जिसके आचार-विचार ऊंचे व श्रेष्ठ एवं शक्तिशाली हों। आध्यात्मिक सशक्तिकरण से हमारे अंदर नैतिक बल जागृत होता है जिससे हम अपना जीवन एक श्रेष्ठ दिशा की ओर ले जा सकते हैं। अनेक कहानियों के माध्यम से युवाओं को उनके जीवन को संपूर्णता की ओर ले जाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। सभी युवाओं ने अपने जीवन को  परिवर्तन करने हेतु  संकल्प लिए।
        कार्यक्रम में श्रीमती आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष, नगर पालिका पन्ना, श्रीमती निशा जैन, पूर्व प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना, श्री शेख अंजाम, उन्नत शिखर समिति NGO सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments