मुंबई-घाटकोपर : ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा 34 वें ज्ञान यज्ञ में ईश्वरीय सेवाएं

0
140

सोमैया विद्या विहार यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 34वें ज्ञान यज्ञ में ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा ईश्वरीय सेवाएं

मुंबई-घाटकोपर, महाराष्ट्र: प्रतिवर्ष संपूर्ण जनवरी माह में भारत की सुप्रसिद्ध सोमैया विद्या विहार यूनिवर्सिटी द्वारा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाता है | यह वर्ष यज्ञ का 34वा वर्ष है | सोमैया ट्रस्ट के संस्थापक श्री. कर्मशी जेठाभाई सोमैया द्वारा विशेष जनवरी माह में “ज्ञान यज्ञ ” की शुरुआत की गई थी जिसमें संस्कृत, योग, आध्यात्मिक विषयों पर सुबह / शाम सत्र चलते है |

ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई . घाटकोपर सबज़ोन का विशेष सोमैया परिवार से कई वर्षों से घनिष्ठ संबंध रहा है और प्रतिवर्ष ज्ञान यज्ञ में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ईश्वरीय सेवाएं (ज्ञान युक्त प्रवचन माला, आध्यात्मिक पुस्तकों सौगातों का स्टाल, कल्चरल प्रोग्राम) प्रदान की जाती है  |

इस वर्ष ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.प्रमिला बेन और विशेष राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज जी (लोकप्रिय लेखक और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक) द्वारा ज्ञानयुक्त सत्र चले |

बी.के.प्रमिला बेन ने अपने सत्र में प्रभु से सर्व संबंध जोड़कर, उनसे सच्ची प्रीत रखकर उनसे शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणाएं दी | उन्होंने बताया की स्मृति से समर्थि और समर्थि से संस्कार और संस्कार से कर्म बनकर प्रत्यक्ष होते है, इसलिए श्रेष्ठ स्मृति (परमात्म स्मृति) में रहना कितना लाभदायक है |

राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज जी ने अपने सत्र में सर्व प्रथम वर्षों बाद अपने महाविद्यालय में आने की खुशी प्रकट की और संबंधों में मधुरता और सशक्त संबंधों के लिए आवश्यक टिप्स दिये | जैसे वाक्य के अंत में पूर्णविराम (full stop) लगाया जाता है, वैसे ही सबंधों में अगर टकराव उत्पन्न होता है तो किसी एक व्यक्ति को full stop लगाना पड़े, जिससे की संबंधों में मधुरता बनी रहे | मकर संक्रांति की बधाई देते हुए राजयोगी निकुंज जी ने संक्रांति में दिए जाने वाले तिल के लड्डू का उदहारण देते हुए सभी से मीठा व्यवहार, घुल – मिलकर रहने की प्रेरणाएं दी |

ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन शाम को कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन होता है और वर्ष विशेष ब्रह्माकुमारीज मुंबई घाटकोपर सबज़ोन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया | जिसमे विशेष रूप से घाटकोपर सब ज़ोन की अतिरिक्त निर्देशिका राजयोगिनी बी.के शकू दीदी ने उपस्थित रहकर सभी कलाकारों का उत्साह बढाया और आये हुए सभी कलाकार एवं विशेष मेहमानों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद दिया |  
ज्ञान यज्ञ में आध्यात्मिक पुस्तकों का स्टॉल रखा गया है जिसका लाभ सभी आने वाले लेते है | इसी स्टाल में “जस्ट अ मिनट” – एक  मिनट का गाइडेड मैडिटेशन भी कराया गया जिससे कई भाई बहनों को सुंदर अनुभव हुए |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें