मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओररायपुर: शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से शुभारम्भ

रायपुर: शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से शुभारम्भ

रायपुर,छत्तीसगढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में १४ से २१ फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण तीन सौ फीट लम्बी गुफा के अन्दर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ होलोग्राम शो होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
    आज इस महोत्सव का शुभारम्भ अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, क्षेत्र् ाीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर शान्ति सरोवर में स्वर्णिम युग की झाँकी, शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी, ४० फीट उॅचा शिवलिंग और वेल्यू गेम्स आदि बनाए गए हैं। इसका अवलोकन करने का समय प्रतिदिन शाम ५ से रात्रि १० बजे तक रखा गया है।
    इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन १८ फरवरी को सुबह ८ से रात्रि १० बजे तक दर्शन किया जा सकेगा। झाँकी के अन्तर्गत परमपिता परमात्मा शिव की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के इतिहास एवं महत्व को संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा होलोग्राम शो एवं एल. सी. डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के इतिहास और महत्व की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर:- महाशिवरात्रि के पश्चात बुधवार, २२ फरवरी से शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों में सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। शिविर में भाग लेने के लिए सुबह ७.०० से ८.३० अथवा शाम को ७ से ८.३० बजे में से कोई भी एक समय निश्चित करके लाभ लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments