ग्वालियर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम

0
119


ग्वालियर,मध्य प्रदेश।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक थीम के अंतर्गत घर बने मंदिर विषय पर सकल जैन महिला समाज की बहनों के लिए कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित |
जिसमें मुख्य रूप से इन्दू जैन (अध्यक्ष जैन मिलन महिला महानगर परिषद), रेखा पटौदी (आँसू पोछ मुस्कान प्रोजेक्ट, प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद ), मिट्ठू सेठी (संभागीय अध्यक्ष), निर्मल जैन (फालका बाजार, क्षेत्रीय कार्यकारी सदस्य जैन मिलन), बी.के.भगवती जैन, ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी (मुख्य इंचार्ज ब्रह्माकुमारीज लश्कर ग्वालियर), ब्रह्माकुमारी महिमा बहन, श्रीमती आशा सिंह (समाज सेविका), बी.के.जीतू उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया और बताया कि कैसे हम परमात्मा के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने घर को मंदिर जैसा बना सकते हैं। दीदी ने बताया कि नारी शक्ति में अनंत शक्तियां है। बस जरूरत है उन शक्तियों की स्मृति में रख कार्य में लगाने की| यदि हम अपने जीवन में दिव्य गुणों को धारण करते है | एक दूसरे की कमी कमजोरियों को न देख यदि हम विशेषताओं को देखें तो आप खुद भी विशेष बन जायेंगे और आपका घर मंदिर बन सकता है |
 ब्रह्माकुमारीज संस्थान का महिला प्रभाग भी सन 1986 से महिलाओं के लिए काम कर रहा है | साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था भी अपने आप में एक ऐसी अनोखी संस्था है जो भारत सहित पूरे विश्व में महिलाओं के द्वारा ही संचालित है | आज दुनिया में भी कई क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | इससे यह सिद्ध होता है कि महिलाएं हर कार्य को बेहतर ढंग से कर सकती है बस जरूरत है उन्हें अपने अन्दर छुपी शक्तियों को पहचानने की और अपने अपने मन को परमात्मा से जोड़ने की |
इस अवसर पर सकल जैन महिला समाज की अध्यक्ष इंदु जैन ने बताया कि अगर हम किसी भी व्यक्ति के अंदर के एक गुण देखेंगे तो हमारा घर अवश्य ही मंदिर बन जाएगा | ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा लोगो के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है |
इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अन्य सभी वक्तायों ने भी अपनी शुभकामनाएं रखी |
तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी बहनों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया |
कार्यक्रम के अंत में सभी बने ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया |
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती आशा सिंह एवं बीके जीतू के द्वारा किया गया तथा बीके पवन ने सभी का आभार व्यक्त किया| 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें