पानीपत: ब्रह्मकुमारियों बहनों का समर्पण समारोह

0
162

पानीपत,हरियाणा: ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर  में पानीपत सर्कल की 4 बी के बहनों का समर्पण समारोह मनाया गया। यह समर्पण समारोह ज्ञान मानसरोवर परिसर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में आयोजित  किया गया। इस समर्पण समारोह में  2000 से अधिक भाई  बहनों  ने भाग लिया।

इस समर्पण समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए  मुख्य रूप से राजयोगिनी चक्रधारी दीदी , राष्ट्रीय अध्यक्षा, महिला विंग, शक्ति नगर, दिल्ली   से पधारें। GRC  निदेशक बीके भारत भूषण, सर्कल  इंचार्ज राजयोगिनी  सरला दीदी, साउथ अमेरिका,  कोलोम्बिया से आये भ्राता मार्सेलो  और समर्पित होने वाली कन्याओं  ने दीप प्रज्जवलन कर इस  समर्पण  समारोह का शुभारंभ किया।  

इस दौरान समर्पित होने वाली सभी बीके बहनों ने पूरी सभा के बीच मे ब्रह्माकुमारीज़ की धारणाओं को जीवन मे अपनाने का प्रतिज्ञा पत्र भी पढा और सभी बहनों ने अपनी भावना व्यक्त करते हए  ने कहा कि अब हमारा जीवन शिव पिता पर समर्पित है बुद्धि में यही रहे कि हमारा तो एक शिव बाबा दूसरा न कोई।   सब उस परमात्मा पिता का है। हमें  जीवन भर ट्रस्टी होकर रहना है। साथ – साथ मे उनके माता-पिता ने खुद अपनी कन्या का हाथ चक्रधारी दीदी के हाथों में सौंप दिया। फिर सभी कन्याओं ने मंच पर बने पंडाल में सुशोभित शिवलिंग की परिक्रमा की एवं  माला पहनाई। चक्रधारी बहन ने परमात्मा पिता शिव के प्रतीक चिन्ह वाली अंगूठी सभी बहनों को पहनाई।

राजयोगिनी चक्रधारी दीदी  ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन वही श्रेष्ठ है जो प्रभु के नाम समर्पित हो जाये।  विश्व कल्याण के लिए इन कन्याओं ने जो अपना सर्वस्व आज समर्पित किया है इससे महान कार्य और कुछ भी नही हो सकता।

बीके भारत भूषण ने कहा कि मुझे खुशी होती ये देखकर कि आज के मॉडर्न युग मे भी ये बहने दुनिया की चकाचौंध को छोड़ आध्यात्मिकता में अपनी रुचि रखे हुए हैं। धन्य है ऐसे माता  पिता जो इन  जैसी कन्याओं को जन्म को दिया।   इस मौके पर राजयोगिनी सरला दीदी ने भी अपने आशीर्वचन रखे और साथ-साथ सभी मेहमानों का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया।  उन्होंने कहा अगर हम अपने समय व शक्ति को मानव की भलाई के कार्य मे लगाएं तो हमारा जीवन आनन्द से भरपूर हो सकता है। साउथ अमेरिका कोलंबिया से आये भ्राता मार्सेलो ने भी सभी बहनों के लिए अपनी शुभकामनाएं  व्यक्त की।  मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का बीके कविता बहन, प्रभारी सुखदेव नगर, बिंदु बहन, प्रभारी नई प्रकाश नगर  व स्नेह बहन, प्रभारी, सफीदों  ने फूलों व गुलदस्तों से  स्वागत किया।         
कार्यक्रम में मंच संचालन बीके सुनीता बहन, हुड्डा सेक्टर- 12 सेवाकेंद्र संचालिका ने किया। इस दौरान छोटे बच्चों द्वारा अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए। आज जो बहनें संस्था में समर्पित हुई उनके नाम क्रमशः बीके सुषमा बहन, बीके प्रीति बहन एवं मीनू बहन  बबैल सेवाकेंद्र, पानीपत  से  एवं बीके  प्रियंका  बहन, शिव नगर सेवाकेंद्र, पानीपत से है।  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें