फरीदाबाद संजय एंक्लेव:मेरा भारत स्वर्णिम भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान का किया गया आगाज

0
148

अभियान के अंतर्गत 400  से अधिक लोगों ने लिया भाग

अभियान में बना मुख्य आकर्षण का केंद्र चैतन्य झांकियां


फरीदाबाद संजय एंक्लेव,हरियाणा : मेरा भारत स्वर्णिम भारत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की थीम को लेते हुए फरीदाबाद संजय एंक्लेव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा राजयोगा भवन के  द्वारा एक अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 400 से अधिक लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग लिया! इस अभियान के अंतर्गत लोटस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शालिनी सचदेवा जी एवं डॉ पिंकी जी, राजयोगिनी ऊषा दीदी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुभद्रा दीदी जी, स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ज्योति दीदी जी ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया। अभियान का शुभारंभ परमात्मा की याद से किया गया! अभियान में मुख्य झांकियों के रूप में परमात्मा अवतरण,  सतयुग दर्शन, सर्व आत्माओं के पिता आदि झांकियों को बनाया गया! इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के सभी ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्रों की सभी बहने उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें