राजगढ़ ब्यावरा,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल विपिन खरे, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी के.एन. गुप्ता, डाइट प्राचार्य शीला पाटोदिया, एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य महेश गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य महेंद्र सोलंकी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।